Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

गुरु पुष्य अमृत योग में मनाया जाएगा अहोई अष्टमी का पर्व

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आगामी 28 अक्टूबर को महिलाएं संतान प्राप्ति व उनकी लंबी उम्र के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत का पालन करते हुए अहोई माता भगवान शिव व माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। इस बार यह अहोई अष्टमी धन अष्टमी के रूप में भी मनाई जाएगी। जिस तरह धनतेरस को लोग नए बर्तन, वाहन, ज्वेलरी, कपड़े और उपहार आदि खरीदते हैं।

उसी प्रकार धनतेरस से पहले अष्टमी को यह गुरु पुष्य महायोग का मुहूर्त बहुत ही शुभ बन रहा है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी दिन गुरुवार 28 अक्टूबर को मध्याह्न 12:49 तक रहेगी। इसके पश्चात अष्टमी तिथि आएगी। अष्टमी अगले दिन 14:09 बजे तक रहेगी। इसलिए अहोई अष्टमी का व्रत माताएं बृहस्पतिवार को ही करेंगी। बृहस्पतिवार को प्रात: काल 9:40 बजे तक पुनर्वासु नक्षत्र रहेगा। उसके बाद पुष्य नक्षत्र का आगमन होगा जो अगले दिन 11:37 बजे तक रहेगा। गुरु पुष्य योग में विवाह कार्य को छोड़कर किसी भी धार्मिक उत्सव, परिवारिक उत्सव

क्यों खास है गुरु पुष्य अमृत योग

इस बार कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य अमृत योग बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 27 नक्षत्र हैं और उनमें पुष्य नक्षत्र का अपना खास महत्व है। जब यह नक्षत्र बृहस्पतिवार के दिन होता है तो इसे गुरुपुष्य योग कहा जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति देव हैं। इस योग को बेहद दुर्लभ और श्रेष्ठतम योगों में से एक माना गया है।

कार्तिक मास के कृष्णपक्ष ये योग 28 अक्टूबर से प्रात: 9 बजकर 41 मिनट पर शुरू होकर 29 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार ये गुरुवार और पुष्य नक्षत्र में बनने वाला ये योग अपने साथ कई शुभ संयोग भी ला रहा है।अथवा सामाजिक उत्सव या नवीन व्यापार एवं अनुबंध बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।

गुरु पुष्य योग में नया वाहन खरीदना, नए मकान की नींव रखना, गृह प्रवेश करना, वस्त्र, आभूषण एवं बर्तन खरीदना बहुत शुभ रहता है। इसका अर्थ यह हुआ कि जो कार्य हम धनतेरस को करते हैं। वहीं, कार्य हम 28 अक्टूबर को धन अष्टमी (अहोई अष्टमी) पर भी कर सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img