Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

सादगी से मनाया गया रामनवमी का पर्व

  • महिलाओं ने मंदिर में दीप जलाकर किया भगवान राम का गुणगान

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: नगर के मोहल्ला हिंदू चौधरियान स्थित शिव मंदिर पर रामनवमी पर्व के अवसर पर कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद की शाखा मातृशक्ति की महिलाओं ने मंदिर में दीप जलाकर भगवान राम के भजनों का गुणगान किया।

मोहल्ला हिंदू चौधरियान स्थित प्राचीन शिव मंदिरए लक्ष्मी नारायण मंन्दिर में रामनवमी का पर्व सादगी से मनाया गया। कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए विश्व हिंदू परिषद की शाखा मातृशक्ति की महिलाओं ने मंदिर में दीप जला कर भगवान राम के भजनों का गुणगान किया।

मातृशक्ति संयोजिका मेरठ प्रान्त श्रीमती शर्मा सरोज शर्मा ने भगवान राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं हिंदू महिलाओं को धर्म रक्षा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर सुषमा शर्मा, उषा माहेश्वरी, ममता शर्मा, साक्षी, कोमल, जाह्नवी, नीना रस्तोगी, नीरू रस्तोगी शामिल रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img