Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

छुट्टी के बाद कचहरी में तैनात रहेगी फोर्स

  • प्रशासन को आशंका फिर बवाल कर सकते हैं अधिवक्ता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कचहरी और कलक्ट्रेट परिसर में हुए बवाल के बाद एक दिन का अवकाश था। शुक्रवार को तमाम आॅफिस खुल रहे हैं। ऐसे में अधिवक्ता फिर से बवाल नहीं कर दे, इन आंशकाओं को देखते हुए भारी मात्रा में फोर्स की कचहरी में तैनाती रहेगी। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज करने के बाद पूरे प्रदेश में अगले दिन बवाल हो गया था। अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ खूब आग उगली और प्रदर्शन किये थे।

03

ऐसे में कई स्थानों पर अधिवक्ता मर्यादा भी लांघ गए थे, जिसके चलते पुलिस की उस दिन कमी खली थी। पुलिस के पर्याप्त फोर्स रही होती तो निश्चित रूप से बवाल नहीं हुआ होता। अब फिर से इस बवाल की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसको दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार को व्यापक स्तर पर पुलिस की तैनाती रहेगी। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रहेगी। हनुमान मंदिर गेट पर भी पहले से ज्यादा फोर्स रहेगी।

अंबेडकर चौराहे वाले गेट पर फोर्स नहीं रहती थी, लेकिन शुक्रवार को वहां भी फोर्स तैनात रहेगी। डीएम आफिस पर भी अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। इस तरह से पुलिस अफसर अलर्ट मोड में रहेंगे। क्योंकि अफसर भी नहीं चाहते है कि फिर से कोई बवाल हो और इसके बाद पुलिस अफसरों की खासी किरकिरी भी होती हैं। बता दे, अधिवक्ताओं ने हापुड़ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन भी ऐसा कि वर्दी वाले को जहां देखा, वहीं पर अधिवक्ताओं का खून खोल जाता था। कई पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट तक हो गयी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img