Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

सात समंदर पार तक फैली है सहारनपुर के बासमती की खुशबू

  • सहारनपुर का बासमती: स्वाद शाही और सुगंध शहंशाही
  • खाड़ी देशों में बनाई जाने वाली बिरयानी में सर्वाधिक प्रयोग

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद के बासमती चावल के क्या कहने। इसका स्वाद शाही और सुगंध शहंशाही मानी जाती है। यही वजह है कि सहारनपुर के बासमती की मांग सात समंदर पार तक है। खासकर गल्फ कंट्रीज व योरोप में। दुबई के होटल हयात में तो सहारनपुर के बासमती से ही बिरयानी बनाई जाती है। इस बार भी बासमती का बंपर निर्यात किया जाना है। धान उत्पादतक प्रगतिशील किसान उत्साहित हैं।

इस बार भी सहारनपुर में धान की अच्छी फसल तैयार हुई। खासकर छुटमलपुर और बिहारीगढ़ तथा नागल बेल्ट में बासमती की विभिन्न प्रजातियां पैदा की गईं। इन दिनों बाजार में अच्छी मांग के चलते किसानों को मंडी में बासमती धान के बढ़िया भाव भी मिल रहे हैं। गत वर्ष 2000 से 2500 रुपये बिकने वाली बासमती की प्रजाति पूसा-1509 इस बार 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। एक निर्यातक फर्म के लिए भी यहां के एक आढ़ती ने इस प्रजाति की खरीदारी शुरू कर दी है। मंडी में अभी तक निर्यात होने वाली बासमती की पूसा-1121, पूसा-01 और सीएसआर-30 की आवक शुरू नहीं हुई है।

चिलकाना के प्रगतिशील किसान राव जुबैर का कहना है कि विदेशों में मांग बढ़ी है। थोेड़ा रुक कर धान बेचने पर ज्यादा दाम मिलेंगे। वैसे भी जनपद सहारनपुर बासमती धान के लिए मशहूर है। यहां पर करीब 46 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बासमती धान की विभिन्न प्रजातियों की खेती होती है। इसमें से बासमती धान की अगेती प्रजाति पूसा 1509 की कटाई हो चुकी है। निर्यात होने वाली बासमती की अन्य प्रजातियों का धान अभी मंडी में आना शुरू हुआ है।

इसकी बंपर आवक शुरू होने में करीब 15 दिनों का समय और लग सकता है। बाजार में अच्छी मांग के चलते मंडी में पूसा बासमती की 1509 प्रजाति के भाव में गत वर्ष की तुलना में करीब 800 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा है। इस प्रजाति के चावल की घरेलू बाजार में भी अधिक मांग है। इसकी उत्पादकता भी 42.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आ रही है।

खाड़ी देशों में है काफी मांग

अपनी खुशबू और स्वाद के लिए मशहूर जनपद के बासमती चावल की दुनिया के कई देशों में खासी मांग है। इसमें पूसा बासमती -1121, पूसा-01 से लेकर सीएसआर- 30 प्रजातियां शामिल हैं। यहां के बासमती चावल का निर्यात सऊदी अरब, कतर, ओमान, आस्ट्रेलिया, यूके, अमेरिका आदि देशों में होता है।

खलील अहमद, प्रतिनिधि केआरबीएल निर्यातक फर्म।

  • करीब 800 रुपये अधिक चल रहा भाव

पिछले वर्ष पूसा बासमती-1509 धान का भाव 2500 रुपये तक था। आज यह भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल रहा है। जो गत वर्ष की अपेक्षा 800 रुपये अधिक है। अभी बासमती धान की अन्य प्रजातियों की आवक शुरू नहीं हुई है।

मदन मोहन मित्तल, आढ़ती।

  • मंडी में पूसा-1509 धान का औसत भाव (क्विंटल में)
    वर्ष भाव
    2018- 2006 रुपये
    2019- 2009 रुपये
    2020 -1760 रुपये
    2021- 2529 रुपये
    2022-3250 रुपये
    नोट: मंडी समिति के आंकड़ों के अनुसार।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img