जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। उसी बीच आज जियाउद्दीन कासमी की बारात भी जा रही है। जियाउद्दीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने बारात ले जाने से पहले ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सरकार बनाने में अहम जिम्मेदारी निभाने का काम किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जाति-धर्म को देखते हुए वोट नहीं डाला बल्कि आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए वोट का प्रयोग किया है।
जियाउद्दीन कासमी ने अवगत कराया की सभी साथियों को उन्होंने पहले ही अवगत करा दिया था कि वह वोट डालकर ही बारात में जाएंगे। चुनाव में वोट डालते हुए कहा कि पहले लोकतंत्र है और शादी भी आज ही है तो कोई बात नहीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को ध्यान में रखते हुए पहले मतदान किया और शादी अब करेंगे।

