Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

भीषण जाम ने किया गंगनहर को जाम

  • ट्रैफिक जाम बन गया शहर की पहचान, जाम से शहर का ट्रैफिक बेजार
  • कदम-कदम पर थम जाती है वाहनों की रफ्तार
  • दौराला से लेकर भूनी और गंगनहर तक लग रहा जाम

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: जिला मुख्यालय की सड़कों पर जाम से ट्रैफिक व्यवस्था बेजार है। प्रमुख मार्ग हो या बाजार की सड़कें सभी पर ट्रैफिक जाम से लोग हलकान है। शहर के एक कोने से दूसरे कोने में जाने के लिए अधिकतम 30 मिनट की बजाय एक घंटा तक समय लग रहा है। ट्रैफिक की इस खराब हालत से इमरजेंसी में मुसीबत ज्यादा हो जाती है। अस्पताल पहुंचना हो, बस या ट्रेन पकड़ना हो, ट्रैफिक जाम के कारण परेशानी बढ़ जाती है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास भी किए गए।

बाजार की सड़क को वन-वे किया गया, प्रमुख मार्ग का चौड़ीकरण करके डिवाइडर बनाए गए, लेकिन व्यवस्था सुधर नहीं सकी। वन-वे का पालन नहीं होने और डिवाइडर बनाने के बाद सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के कारण ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बन गई है। क्षेत्र में जाम की समस्या नासूर हो गई है। रविवार को कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर भीषण जाम लगा रहा। इसके अलावा सरधना और दौराला रोड पर लोग जाम से जूझते रहे। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी खूब पसीना बहाना पड़ा। मगर कोई समाधान नहीं हो सका।

रात तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे। गंगनहर पटरी पर जाम की समस्या नासूर हो गई है। अधिक ट्रैफिक होने के कारण पटरी पर रोजाना भीषण जाम लगा रहता है। रविवार को भी सुबह से ही जाम की समस्या गहरा गई थी। पटरी पर किलोमीटर यानी दौराला से लेकर सरधना तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम खुलने के बजाय लगातार बढ़ता किया। कुछ ही देर में सरधना से नानू और भूनी तक चारों ओर वापस आपस में फंस गए। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने भी खूब पसीना बहाया, लेकिन जाम से निजात नहीं मिल सकी। रात तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे।

यहां दिनभर रहता है ट्रैफिक जाम

शहर के सभी इलाके में ऐसे स्थान हैं, जहां ट्रैफिक जाम हर घंटे लगता है। खासकर गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग, बिजली बंबा बाइपास, बागपत रोड और बाजार वाले इलाके में समस्या ज्यादा है। बाजार में सुबह से लेकर देर रात तक जाम की स्थिति रहती है। शहर के सभी चौराहे और तिराहे से बिना जाम का सामना करे गुजरना मुश्किल है। जहां सुबह के समय शहर की सड़कें खाली रहती है, वहीं दोपहर और शाम को वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर वाहनों की भारी संख्या, सड़क तक पसरी दुकानें और पार्किंग की जगह नहीं होने से बेतरतीब वाहन पार्किंग के कारण जगह-जगह जाम लगता है।

शहर के लोगों का कहना है कि ट्रैफिक के लिए जरूरी सुधार कर लिए जाए तो शहर के ट्रैफिक को रफ्तार मिल सकती है। जाम लगने के पीछे पार्किंग, ट्रैफिक सिग्नल, सड़क पर दुकानों का सामान, सड़क पर अतिक्रमण रहना प्रमुख कारण है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन ने अभी तक जाम को लेकर कोई कारगार उपाय नहीं किए हैं। यही वजह है कि जाम की समस्या नगर में दिन प्रतिदिन गहराती जा रही है। जाम के कारण लोगों का समय बर्बाद हो रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img