Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Salman Khan: सोशल मीडिया को तीन दिन का अल्टीमेटम, हाईकोर्ट ने सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिया आदेश

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सुपरस्टार सलमान खान अपने पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर आज सुनवाई की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 3 दिनों के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सलमान खान ने यह शिकायत एक दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की थी।

सलमान से पहले कई सेलेब्स कर चुके हैं पर्सनैलिटी-राइट्स की शिकायत

सलमान खान से पहले भी कई सितारों ने अपने पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख किया है। इनमें प्रसिद्ध सिंगर आशा भोसले, अभिनेता सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार जैसे नाम शामिल हैं। कई सेलेब्स की याचिकाओं पर कोर्ट ने पहले ही अपना फैसला भी सुनाया है।

आखिर क्या है पर्सनैलिटी-पब्लिसिटी राइट्स

लगातार आ रहे पर्सनैलिटी-पब्लिसिटी राइट्स के मामलों के बीच जानते हैं आखिर क्या है पर्सनैलिटी-पब्लिसिटी राइट्स। दरअसल, सलमान खान से पहले जिन कलाकारों ने इस मामले में कोर्ट में शिकायत की है, उनकी याचिका में बताया गया है कि एक्टर के नाम, आवाज, हाव-भाव, पहचान से जुड़ी चीजों को लेकर उल्लंघन हो रहा है। इसी चीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसमें एआई से बनाए डीपफेक फोटो और वीडियो शामिल हैं। साथ ही नकली सामान, भ्रामक विज्ञापन, झूठे ब्रांड एंडोर्समेंट और यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और ई-कॉमर्स वेबसाइटों जैसे प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाए जाते हैं, जिन पर रोक की मांग कलाकार कर रहे हैं। कई सेलेब्स के अनुसार इससे उनके व्यक्तित्व अधिकारों का दुरुपयोग होता है। ऐसा ही कुछ सलमान के मामले में भी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img