Monday, January 19, 2026
- Advertisement -

IndiGo: इंडिगो का बड़ा ऐलान, इन यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त मुआवज़ा, रिफंड प्रक्रिया भी तेज़

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने हालिया परिचालन संकट से प्रभावित हुए यात्रियों के लिए रिफंड के बाद अब अतिरिक्त मुआवज़े की घोषणा की है। हालांकि यह राहत सिर्फ कुछ विशेष यात्रियों को ही मिलेगी, जिन्हें यात्रा के दौरान गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा था।

इंडिगो ने क्या कहा?

एयरलाइन ने बताया कि जिन यात्रियों ने अपने टिकट थर्ड-पार्टी ट्रैवल प्लेटफॉर्म से खरीदे थे, उनके रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लेकिन कई यात्रियों की पूरी जानकारी सिस्टम में उपलब्ध नहीं होने के कारण कंपनी ने उन्हें अपील की है कि वे अपनी बुकिंग डिटेल्स [email protected] पर भेजें। इंडिगो का कहना है कि कंपनी सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता जारी रखेगी।

किन यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त मुआवज़ा?

इंडिगो ने माना कि 3, 4 और 5 दिसंबर को यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण लंबे समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहना पड़ा। एयरलाइन ने ऐसे यात्रियों को 10,000 रुपये के ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की है, जिन्हें वे अगले 12 महीनों के भीतर इंडिगो की किसी भी उड़ान में उपयोग कर सकेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img