Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

मुठ​भेड में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार असलाह बरामद

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: पुलिस ने क्षेत्र के गांव सुन्ना नहर पटरी से मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एसपी सुकीर्ति माधव ने जनपद के सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि गस्त के साथ हीं संदिग्ध लोगों की सघन चेकिंग के आदेश दे रखे है। मंगलवार की देर शाम को एसआई प्रमोद कुमार, एसआई राधेश्याम हैंड कांस्टेबल अजित मलिक के साथ क्षेत्र के गांव सुन्ना नहर पटरी पर गस्त कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को नहर पटरी पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।

पुलिस ने युवक को रूकने का इशारा किया तो आरोप है कि युवक पास हीं एक ईख के खेत में घुस गया। पुलिस ने युवक का पीछा किया तो आरोप है कि युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। आरोपी युवक के द्वारा की गई फायरिंग में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया, और थाने ले आई। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अनिरूद्ध उर्फ ढक्कन पुत्र पवन सिंह निवासी भभीसा बताया है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाश को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कुख्यात अनिरूद्ध उर्फ ढक्कन को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img