Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

मकान की दिवार गिरने से हुआ मजदूर घायल

जनवाणी संवाददाता |

रामपुर मनिहारान: क्षेत्र के एक गाँव में एक मजदूर पुराने मकान की दीवार के गिरने से उसके नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।
कोतवाली रामपुर मनिहारान के गांव मुकुंदपुर में गांव का ही ऋषि पाल पुत्र रंजीत उम्र लगभग 45 वर्ष गाँव में ही छत्रपाल के यहां मजदूरी कर रहा था।

मजदूरी के कार्य में वह पुराने मकान की दीवारों को तोड़ रहा था दीवार तोड़ते समय अचानक एक दीवार गिर गई और ऋषि पाल उसके नीचे दब गया। आस पास काम कर रहे हैं अन्य लोगों ने ऋषि पाल के दीवार के नीचे दबते ही शोर मचा दिया और ग्रामीणों ने घायल ऋषिपाल को गंभीर अवस्था में मलबे से बाहर निकाला और आनन फानन में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। ऋषि पाल के पीछे दो छोटी छोटी लड़की ,एक लड़का,व पत्नी है।

ऋषि पाल के मरने के बाद इन सब का आगे रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अंकुर कुमार, सुखपाल सिंह, प्रेमकुमार,ओम प्रकाश, निरंकार सिंह,सतीश कुमार आदि गांव वालों ने प्रशासन से मृतक के परिवार की आर्थिक मदद किये जाने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img