Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

पोषण माह का उद्देश्य महिलाओं व बच्चों को सुपोषित बनाना: आशा त्रिपाठी

  • जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन
  • स्वच्छता अपनाकर हम संक्रमण और कुपोषण, दोनों को रोक सकते हैं

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण माहकी गतिविधियों के तहत माह के पहले मंगलवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया। जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन एवं लंबाई की माप की गयी तथा कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन किया गया।

यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) आशा त्रिपाठी ने दी। डीपीओ ने बताया – इस कार्यक्रम के दौरान गर्भवती को गाजर, पालक, हरा साग, चना, मौसमी फल आदि के सेवन की जानकारी दी गई। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों के उचित मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास की नींव रखना, अस्वस्थता वकुपोषण से बचाव करना है। उन्होंने कहा पोषण में साफ-सफाई का बड़ा महत्व है। स्वच्छता अपनाकर हम संक्रमण और कुपोषण, दोनों को रोक सकते हैं।

ब्लाक की मुख्य सेविका गीता तिवारी ने बताया- इस अभियान के अंतर्गतपांच अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों का पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) तथा ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर समुचित इलाज चल रहा है। इसके साथ ही इस अभियान के तहत पोषण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गयी तथा महिलाओं व बालिकाओं को एनीमिया से बचावके उपाय और उपचार के विषय में बताया। गर्भवती तथा धात्री माताओं को बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक देखभाल तथा खानपान संबंधित जानकारी दी गयी। इसके साथ ही बच्चों को मेन्यू के हिसाब से हरी सब्जी, दाल, दलिया आदि खाद्य पदार्थ ठोस आहार के रूप में देने के लिये बताया गया।

डीपीओ ने बताया- पोषण माहऔर ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के माध्यम से कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों और महिलाओं के लिये सहायक पुष्टाहार की व्यवस्था बिकी जाती है। जुलाई माह से चलने वाले संभव अभियान तथा राष्ट्रीय पोषणमाह के पहले मंगलवार को वजन की माप के साथ बच्चों की सेहत संबंधी जांच की गई। अभियान के तहत पोषण व स्वास्थ्य संबधी जानकारी दी गई तथा महिलाओं व किशोरी बालिकाओं को एनीमिया के इलाज व बचाव के उपाय बताए गये। गर्भवती तथा धात्री माताओं को बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक देखभाल तथा खानपान संबधित जानकारी दी गई, बच्चों को मेन्यू के हिसाब से हरी सब्जी,दाल,दलिया आदि खाद्य पदार्थ ठोस आहार के रूप में देने के लिए बताया गया। उन्होंने बताया- जनपद में कुल 3410 आंगनबाड़ी केंद्र हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img