Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

करोड़ों की जमीन को पुत्र वधू ने ससुर को दो वर्ष से बनाया था बंधक

  • पुत्र की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कराया बंधन मुक्त

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: जिटौली गांव में पुत्रवधू ने अपनी मां और अन्य रिश्तेदार के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की जमीन की खातिर ससुर और पति को ही बंधक बना लिया। किसी तरह महिला का पति बंधन मुक्त होकर घर से भाग निकला और सारी घटना मामा को बताई।

वहां से युवक रिश्तेदारों को लेकर यहां पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत देकर पिता को बंधन मुक्त करने की गुहार लगाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को बंधन मुक्त कराया। वृद्ध के बेटे ने अपनी पत्नी, भाभी, सास और गाजियाबाद के एक रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

जिटौली गांव निवासी शुभम पुत्र ब्रजबीर ने कंकरखेड़ा पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उसके पत्नी पिंकी, सास मंजू और भाई सागर की पत्नी दीपा ने उसके पिता ब्रजवीर को अपने ही घर में करीब दो साल से बंद कर रखा था। पेशाब करने के लिए भी कांच की बोतल दी हुई थी। कमरे में से निकालने की ब्रजवीर को कोई अनुमति नहीं थी।

14 26

शुभम का कहना है कि उसकी पत्नी सास और भाभी ने गाजियाबाद के दुहाई निवासी अमित के साथ मिलकर यह षड्यंत्र रचा था। करोड़ों रुपए हड़पने के लिए तीनों पिता-पुत्र को बंधक बनाकर घर में ही रखते थे। शुभम ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके पिता ब्रजवीर के नाम करोड़ों की जमीन है। इसी करोड़ों की संपत्ति को हड़पने के लिए उसकी पत्नी भाभी, सास और अमित षड्यंत्र कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले भी 80 लाख की जमीन बेची थी। जिसके पैसे भी इन्होंने हड़प लिए हैं। शुभम ने बताया कि उसे और भाई सागर सहित पिता ब्रजवीर की जान को इन लोगों से खतरा है। तहरीर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। तो वृद्ध कमरे में बंद मिला। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उनके साथ मारपीट की जाती थी और उन्हें बंधक बनाकर रखा जाता था।

पुलिस ने वृद्ध को बंधन मुक्त कराकर उपचार के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली है। ग्रामीणों के आग्रह पर पुलिस ने अभी महिलाओं को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि आरोपी अमित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जुट गई है।

दीन मोहम्मद हत्याकांड का आरोपी जेल भेजा

मेरठ: भावनपुर थानांतर्गत छिलोरा गांव निवासी दीन मोहम्मद पुत्र भूरेदीन नौचंदी के करीम नगर में ताऊ बाबूदीन के पास रहता था। जन सेवा केंद्र संचालित करने वाला दीन मोहम्मद 27 जून की शाम कचहरी से अगवा कर भावनपुर थाना क्षेत्र के सियाल पुल के समीप हत्या कर दी थी। सीसीटीवी में सामने आया था कि जिस टीवीयू में सवार होकर दीन मोहम्मद गया था।

वह सरधना के हरलालपुर निवासी कुंवर जावेद अली की थी। जावेद अली समाज कल्याण विभाग में बाबू हैं। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि जावेद ने अधिवक्ता भाई साजिद अली के साथ मिलकर शूटर हैदर निवासी घोसियान सरधना से हत्या कराई है। जावेद और हैदर को पुलिस जेल भेज चुकी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि 25 हजार का इनामी अधिवक्ता साजिद को पुलिस ने सोहराब गेट बस स्टैंड के पास से साजिद को दबोच लिया। यहां से साजिद बस में सवार होकर भागने की फिराक में था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img