Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

Share Market: ऑटो और आईटी सेक्टर की मार से बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 650 अंक टूटा, निफ्टी 25200 के नीचे फिसला

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत देखने को मिली। वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते बाजार में गिरावट का रुख बना रहा।शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 398.45 अंक गिरकर 82,791.83 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी में 111.25 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 25,244.00 पर कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स में गुरुवार को 345.80 अंक की गिरावट आई थी, और यह 83,190.28 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 120.85 अंक लुढ़ककर 25,355.25 पर बंद हुआ था। सुबह 11 बजकर 05 मिनट पर सेंसेक्स 665.49 (0.79%) टूटकर 82,536.70 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 189.71 (0.75%) अंक गिरकर 25,165.55 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

इन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)

इन्फोसिस

महिंद्रा एंड महिंद्रा

टेक महिंद्रा

एचसीएल टेक

बजाज फिनसर्व

तेजी में रहने वाले प्रमुख शेयर

बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)

एक्सिस बैंक

एनटीपीसी

एशियन पेंट्स

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं गुरुवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढ़कर 68.88 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 221.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img