Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

बारिश से प्रदूषण मुक्त हुआ महानगर

  • 10 वर्षों में पहली बार प्रदूषण से मिली शहर को राहत

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: जी हां, चौंकिए मत! महानगर को बारिश ने इस बार प्रदूषण मुक्त कर दिया है। प्रदूषण के प्रकोप से महानगर में अमूमन त्राहि-त्राहि रहती थी, लेकिन इस बार बारिश ने 10 वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए महानगर की हवा को शुद्ध और साफ कर दिया है। वैसे भी सावन के महीने में इस बार बारिश भी अभी तक अच्छी खासी हुई है। जिसके चलते महानगर की आबोहवा शुद्ध हो गई है।

देश में मेरठ शहर सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल था। खासकर एनसीआर के जनपदों में सबसे अधिक प्रदूषण मेरठ में देखने को मिलता था, लेकिन सावन की बारिश ने इस बार इस शहर पर अपनी मेहरबानी की और इस शहर को प्रदूषण मुक्त कर दिया। पिछले 10 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है कि सामान्य से भी कम शहर का प्रदूषण रहा है। अमूमन प्रदूषण सामान्य तौर पर 100 के आसपास होना चाहिए, लेकिन इस समय शहर का प्रदूषण मात्र 49 है।

बारिश की मेहरबानी के कारण ही शहर का प्रदूषण कम हुआ है। अन्यथा प्रदूषण की रोकथाम के लिए एनजीटी ने 32 विभागों को शामिल किया था। सिर्फ प्रदूषण विभाग के अलावा अन्य किसी भी विभाग ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। जिसके कारण प्रदूषण की स्थिति में आज तक कमी महसूस नहीं की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img