जनवाणी संवाददाता |
भोपा: थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी अधेड़ मजदूर की आलू की बुआई के लिए खेत में सिंचाई करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खेत पर उसका खाना देने गए उसके पुत्र ने जब उसे मृत अवस्था में खेत में पड़े देखा तो उसने ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी जिसके बाद ग्रामीण उसे लेकर घर आए। मजदूर की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं ग्रामीण मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी धर्मपाल पुत्र मंगलू 65 वर्ष गांव के ही कुछ किसानों की जमीन ठेके पर लेकर खेती संबंधी कार्य करता था उसने पास के ही गांव के एक किसान की जमीन ठेके पर लेकर आलू की खेती करने का मन बनाया था।
जिसके लिए वह मंगलवार सुबह खेत तैयार करने के लिए उसमे पानी चलाने गया था जब वह दोपहर तक घर वापस नहीं लौटा तो उसका पुत्र बिजेंद्र उसका खाना लेकर खेत पर पहुंच गया जैसे ही बिजेंद्र खेत पर पहुंचा तो उसने अपने पिता को मृत अवस्था मे खेत मे पड़े देखा अपने पिता को मृत अवस्था में देख उसकी चीख निकल गयी और उसने आनन-फानन में मामले की सूचना ग्रामीणों को दी जिस पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण खेत की और दौड़ गए और मृत धर्मपाल को उठा कर घर ले आए उसकी मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया उसकी का समय मौत से पुत्र बिजेंद्र, सीआरपीएफ में तैनात राजेन्द्र व उत्तरप्रदेश पुलिस में तैनात नीटू और पुत्रवधू संगीता का बुरा हाल है मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है

