- लक्ष्य कॉलेज के दोनों छात्रा का कॉलेज पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: लक्ष्य कॉलेजेस आॅफ ग्रुप के एमएससी व एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष के छात्रों का कॉलेज पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। दोनों छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर हिमालय की गढ़वाल रेंज स्थित केदारकांठा उत्तरकांशी उत्तराखंड में 12 हजार 500 फुट ऊंची पर्वत श्रृंखला पर राष्ट्रध्वज फहराकर देश व जिले का नाम रोशन किया था।
लक्ष्य कॉलेजेस आॅफ ग्रुप के एमएससी के छात्र जियाउल हसन पुत्र मोहम्मद यामीन तथा एमडब्ल्यूए प्रथम वर्ष के छात्र शहाबुद्दीन पुत्र कलवा का जोरदार स्वागत किया गया। दोनों छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर 12050 फुट ऊंची पर्वत श्रृंखला पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
प्राचार्य डा.मनोज कुमार चौहान, प्रबंधक अनुराग चौहान, प्राचार्य बीटीसी कॉलेज दिनेश चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दोनों छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक अनुराग चौहान ने कहा कि यदि व्यक्ति में कुछ करने की लगन हो तो उसके इरादों को कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों ने भारत का मान बढ़ाया है और साथ-साथ कॉलेज का भी नाम रोशन किया है। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डा.मनोज चौहान, बीटीसी कॉलेज के प्राचार्य दिनेश चौहान आदि ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम में एनसीसी के छात्र भी मौजूद रहे।

