Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या पहुंची 717

जनवाणी न्यूज |

नई दिल्ली: भारत में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों ने केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक की चिंता बढ़ा दी है। खतरे को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ प्रतिबंधो का एलान कर दिया है। वहीं ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 167 मामले महाराष्ट्र में हैं जबकि दिल्ली 165 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

वहीं गुजरात 78 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (62), तमिलनाडु(45) में मामले हैं। यानी अब देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 717 हो गई है। भारत में अब तेजी से बढ़ रहा ‘ओमिक्रॉन’, कुल मरीजों की संख्या हुई 700 के पार हो गई है।

भारत में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों ने केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक की चिंता बढ़ा दी है। खतरे को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ प्रतिबंधो का एलान कर दिया है। वहीं ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 167 मामले महाराष्ट्र में हैं जबकि दिल्ली 165 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात 78 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (62), तमिलनाडु(45) में मामले हैं। यानी अब देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 717 हो गई है।

राजधानी में लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमण की वजह से मरीज की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर पिछले एक दिन में 496 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर अब एक फीसदी के काफी करीब पहुंच चुकी है जिसके चलते ग्रेप का दूसरा कानून भी अगले दो से तीन दिन में लागू होने की आशंका व्यक्त की जा रही है

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 496 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है। वहीं 172 मरीजों को छुट्टी दी गई है। पिछले एक दिन में 55865 सैंपल की जांच में 0.89 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

इस महीने में 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। ग्रेप के दूसरे चरण के अनुसार अगर दो दिन तक राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर एक फीसदी या उससे अधिक रहती है तो पाबंदियों का दायरा और अधिक बढ़ जाएगा।

फिलहाल कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,44,179 हुई है जिनमें से अब तक 14,17,460 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25107 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1672 तक पहुंच गई है जिनमें से 836 मरीज होम आइसोलेशन में हैं लेकिन 280 मरीजों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया
गया है।

दिल्ली सरकार ने बताया कि अभी 34 कोरोना संक्रमित मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। जबकि अब तक आईजीआई हवाई अड्डे से 120 संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा राजधानी में 397 इलाके पूरी तरह से सील किए गए हैं। यहां कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 1.75 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है। अब तक 1.07 करोड़ लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img