Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

आसान हुई 100 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की डगर

  • कंकरखेड़ा बाइपास के निकट बनेगा नया डिपो, लोहिया नगर का कराया जाएगा विस्तार
  • ई-बसों के चार्जिंग स्टेशन के लिए भूमि तलाश करने के काम में आई तेजी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महानगर सेवा के बेड़े में शीघ्र ही 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो जाएंगी। इसकी तैयारियां जोर-जोर से शुरू कर दी गई हैं। वर्तमान में लोहिया नगर में बनाए गए 50 इलेक्ट्रिक बसों के डिपो का विस्तार करके इसकी क्षमता 100 बस तक की जाएगी। वहीं 50 बसों के लिए कंकरखेड़ा बाईपास के निकट भूमि तलाश कर ली गई है। जहां शीघ्र ही डिपो बनाने का काम शुरू कराया जाएगा। मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. मेरठ के प्रबंध निदेशक/आरएम संदीप कुमार नायक ने बताया कि अभी तक मेरठ महानगर में 50 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही है। इनके अलावा जो सीएनजी बसें चलाई जा रही हैं उनकी आयु इस वर्ष पूरी होने जा रही हैं

इसी को देखते हुए विभाग ने निदेशालय से सो नहीं इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराने की मांग की हुई है इसी मांग के सापेक्ष पीएम ई बस योजना के अंतर्गत मेरठ महानगर को 100 और गाजियाबाद को 150 इलेक्ट्रिक बसें प्राथमिकता के आधार पर अलॉट की जा रही हैं। प्रबंध निदेशक संदीप कुमार नायक ने बताया कि 100 नई बसें आ जाने से वर्कशॉप की क्षमता भी बढाकर 150 बसों की संख्या के अनुरूप करनी होगी। वर्तमान में लोहिया नगर में बनाए गए डिपो और चार्जिंग स्टेशन पर 50 बसों की व्यवस्था है। लोहिया नगर डिपो की क्षमता बढ़ाकर 100 करने की योजना है।

08 9

इसके अलावा कंकरखेड़ा बाईपास के निकट कैलाशी हॉस्पिटल के सामने उपलब्ध भूमि पर एक और डिपो बनाया जाना प्रस्तावित है। जिसकी क्षमता 50 बसों की होगी। नए डिपो में भी चार्जिंग स्टेशन के साथ-साथ बसों के मेंटेनेंस और साफ-सफाई का कार्य किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इनके अलावा कम से कम दो स्थानों पर इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने की योजना है। जिसके लिए भूमि चिन्हांकन का कार्य आयुक्त स्तर से बनाई गई समिति के माध्यम से किया जा रहा है।

अगर तालाब है कि रैपिड के मोदीनगर तक पहुंचाने के बाद उसके मेरठ पहुंचने की गति में भी तेजी दिखाई दे रही है अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो अप्रैल माह में रैपिड परतापुर तक पहुंच जाएगी जबकि भैंसाली बस स्टेशन तक रैपिड पहुंचने में सितंबर तक का समय लग सकता है इसी को देखते हुए विभिन्न स्टेशनों से यात्रियों को महानगर के विभिन्न इलाकों तक लाने ले जाने के लिए महानगर सेवा के अंतर्गत बसों की तैयारियां जोर-जोर से की जा रही हैं।

चरणबद्ध तरीके से सितंबर माह तक रैपिड के भैंसाली बस स्टेशन तक पहुंचाने की संभावना है। इसी के साथ-साथ मेरठ महानगर में मेट्रो ट्रेन के संचालन की तैयारियां भी जोर-जोर से चल रही हैं। रैपिड और मेट्रो स्टेशनों तक यात्रियों को सुगमता पूर्वक लाने ले जाने के लिए मेरठ महानगर बस सेवा की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी के अंतर्गत मेरठ के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शीघ्र आवंटित की जा रही हैं। लोहिया नगर डिपो का विस्तार करने और कंकरखेड़ा बाइपास के निकट नया डिपो बनाने का काम शुरू होने की उम्मीद है। -संदीप कुमार नायक, प्रभारी एमडी/आरएम

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img