Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

मीर बिरादरी की पंचायत बड़ा फैसला, हत्यारोपी की थाने में सेटिंग कराने वाले का होगा बहिष्कार

  • दो हत्याओं में आरोपियों को संरक्षण के खिलाफ पंचायत

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कस्बे में कत्ल के मामलों में आरोपियों को संरक्षण देने के खिलाफ मीर बिरादरी जाग उठी। गणमान्य लोगों ने पंचायत करके बिरादरी में बैठे आरोपियों के हिमायतियों का सामाजिक बहिष्कार करने पर चर्चा की। पीड़ित परिवार को भी सांत्वना दी गई।

गौरतलब है कि गत 16 जून की रात को बस स्टैंड पर फैजान के पुत्र अनस को सीने में गोली मारकर मौत के घाट कर दिया गया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हत्या के बाद बिरादरी के ही रसूखदार ने मजलूम के बजाय जालिम की हिमायत करते हुए आरोपी की थाना पुलिस से सेटिंग कराकर उसका थाने में आत्म समर्पण करा दिया। आरोप यह भी है कि पूर्व में हुई शहजाद की बेटी सोफिया की हत्या में भी बिरादरीवाद के चलते अपराधी का ही साथ दिया गया। कातिलों को संरक्षण के खिलाफ मंगलवार की शाम बिरादरी की पंचायत हुई।

पंचायत में पीड़ित परिवार ने कहा कि बिरादरी के लोगों ने हमेशा उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाकर उनका दमन करते हुए अपराधियों को संरक्षण दिया है। नतीजतन उसके मासूम बेटे की हत्या कर दी गई। पीड़ित परिवार के बजाए आरोपियों की मदद हो रही हैं।

11 20

फजीहत होने के बाद हुई मीर बिरादरी की इस पंचायत में पीड़ित के साथ सहानुभूति दिखाते हुए मृतक पक्ष को भरोसा दिलाया गया कि आरोपियों की मदद करने वाले का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बिरादरी पीड़ित पक्ष के साथ है।चाहे मोहल्ला बंजारान में हुआ सोफिया मर्डर या अनस की हत्या का मामला।

आगामी रविवार को बिरादरी के 26 गांवों की पंचायत होगी। जिसमें बिरादरी के गुंडों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ निर्णय लिया जाएगा। पंचायत में मृतक के पिता रिजवान ने रो रोकर आरोपियों के हिमायतियों को बद्दुआ दी।

इस बैठक पंचायत में वरिष्ठ पत्रकार शादाब रिज़वी, कांग्रेस नेता सैयद रिहान, सैयद ईसा, नेता शमशाद लावड़, तलहा अजीज, उबेदुल गनी, अमीर अख्तर, शहंशाह जफर, मिन्हाज गगसोना, रिजवान, तालिब रिज़वी, रियासत निहोरी आदि मीर बिरादरी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img