Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

जनसमूह में शामिल जेबकतरों ने उडाई नकदी, मोबाइल

  • पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर की अज्ञात पर कार्रवाई की मांग

जनवाणी संवाददाता  |

कांधला:  सपा व रालोद के द्वारा निकाली गई समाजवादी विजय रथयात्रा की भीड़ में शामिल जेब कतरों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के मोबाइलों पर हाथ साफ कर दिया और लोगों की हजारों रुपए की नकदी भी साफ कर दी है। पीड़ितों ने थाने पर अपनी-अपनी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार को सपा व रालोद गठबंधन के द्वारा समाजवादी विजय रथयात्रा का आयोजन किया गया था। रथयात्रा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के द्वारा रोड शो किया गया था। जब समाजवादी विजय रथयात्रा कस्बे में पहुंचा तो बताया जा रहा है कि जेब कतरों ने भीड़ में लोगों की जेब पर हाथ साफ कर दिया। कस्बा निवासी शाहरुख राज के 57 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल साफ कर दिया।

जेब कतरों के द्वारा पूर्व विधायक बलबीर मलिक के भतीजे आशुतोष का 60 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल, कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी जाबिर का मोबाइल व 4 हजार रुपये की नकदी, कस्बा निवासी राजकुमार का मोबाइल, गांव भारसी निवासी रविंदर का मोबाइल, कस्बा निवासी कंवरपाल का मोबाइल भी साफ कर दिया।

जबकि कस्बा निवासी इसरार की जेब से जेब कतरो ने 43 हजार रुपये की नगदी साफ कर दी है। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

एक माह पूर्व जन विश्वास यात्रा में हुई थी घटनाएं

एक माह पूर्व हुई भाजपा की जन विश्वास यात्रा में भी जेब कतरों ने कस्बा निवासी पत्रकार विनय बालियान की जेब से 27 हजार रुपये की नगदी साफ कर दी थी। कस्बा निवासी पिंकू की जेब से मोबाइल व 1200 रुपये की नगदी, कस्बा निवासी कंवरपाल सैनी की जेब से 2700 रुपये और मोबाइल साफ कर दिया था। पुलिस आज तक एक भी जेब कतरे को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल का कहना है कि शीघ्र ही जेब कतरों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सामान को बरामद कर जेब कतरों को जेल भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा भिजवाया, विधानसभा में नहीं पहुँचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज...

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...
spot_imgspot_img