Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Meerut Breaking News: पुलिस ने छापा मार कबाड़ी को उठाया,परिजनों ने किया विरोध नहीं खोला घर का गेट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में बढ़ती चोरी की मोटरसाइकिल की वारदातों को देखते हुए अधिकारियों ने सभी थाना सर्किल में शक्त आदेश देते हुए चेकिंग अभियान चला रखा है। वहीं शहर में गाड़ी चोरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते शहर में ओटोथेल्फ टीम का गठन किया गया है। जो हर थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की मोटरसाइकिल की वारदातों में जांच कर रही है। इसी को देखते हुए मेडिकल पुलिस सोतीगंज में मोटरसाइकिल कबाड़ी लंबा अफजाल के यहां छापा मारकर उसको अपने साथ उठाकर ले गई है।

परिजनों ने किया विरोध नहीं खोला घर का गेट

छापे के दौरान परिजनों ने पुलिस का विरोध करते हुए घर का गेट नहीं खोला। घंटों हंगामे के बाद मेडिकल पुलिस ने सदर बाजार थाने से फोर्स बुलवाया जिसके बाद जाकर घर का गेट खुला। पुलिस लंबे को पकड़कर अपने साथ ले गई।

क्या बोली पुलिस?

पुलिस का कहना है कि सोतीगंज के कुछ कबाड़ी माधवपुरम,लिसाड़ी गेट, ब्रह्मपुरी टीपी नगर के एरिया में चोरी की मोटरसाइकिल का कारोबार कर रहे हैं। जिसके चलते चिन्हित कबाड़ियों के यहां छापामारी करके उनसे पूछताछ की जा रही है। मेडिकल पुलिस ने रातभर मोटर साइकिल कबाड़ी लंबा अफजल को थाने में रखा और सुबह दिन निकलने से पहले उसे थाने से सांठ गांठ करके छोड़ दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img