Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

धूमधाम से निकाली गई माता के डोले की शोभायात्रा

  • चैत्रीय नवरात्र के उपलक्ष में प्रतिवर्ष नगर में निकाली जाती है माता की शोभायात्रा

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: चैत्रीय नवरात्र के उपलक्ष में नगर में माता के डोले की भव्य शोभायात्रा निकाली गई । विधि विधान से पूजा अर्चना कर नगर के रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा बाईपास मार्ग स्थित देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। नगर के बाईपास मार्ग स्थित प्राचीन देवी मंदिर की देखरेख करने के लिए बनी दान धर्म प्रचारिणी मंदिर सुधार सभा द्वारा चैत्र नवरात्र के उपलक्ष में प्रतिवर्ष माता के डोले की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा के साथ देवी मंदिर परिसर में मनाए जाने वाले नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हो जाता है।

51 1

मंदिर समिति पदाधिकारियों व रामसेवक मंडल रामलीला कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा रामलीला मैदान से रविवार की शाम विधि विधान से पूजा अर्चना कर माता के डोले की शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया । शोभायात्रा में शामिल माता के डोले का नगर वासियों ने कई स्थानों पर पुष्प वारसा कर स्वागत किया। रामलीला मैदान से शुरु हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभा यात्रा में शामिल आधा दर्जन झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहे यात्रा में शामिल बैंड पर बज रहे धार्मिक गीतों की धुन से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा को सफल बनाने में जगत शर्मा, ज्ञान प्रकाश वर्मा , अमित अग्रवाल सोनू , सत्येंद्र चंद्रा , मोहित अग्रवाल, लवली अग्रवाल, कौशिक, पवन अग्रवाल , पवन गोयल , शैलेंद्र चौधरी ,आदि का अहम योगदान रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img