आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल मार्केटिंग और कोडिंग दोनों ही शानदार विकल्प हैं। डिजिटल मार्केटिंग क्रिएटिव और मार्केटिंग स्किल्स पर बेस्ड है, जबकि कोडिंग टेक्निकल नॉलेज और लॉजिक पर। जानिए आपके लिए कौन बेस्ट है। आज की पढ़ाई सिर्फ डिग्री लेने तक ही नहीं रह गई है। अब हर स्टूडेंट यही सोचता है कि कौन-सा कोर्स उसके करियर को तेजी से ग्रोथ देगा और किसमें बड़ा सैलरी पैकेज मिलेगा। ऐसे ही दो कोर्स हैं डिजिटल मार्केटिंग और कोडिंग। दोनों ही स्किल्स आज जॉब मार्केट में टॉप डिमांड में हैं, लेकिन सवाल है कि किससे आपको ज्यादा ग्रोथ, स्किल वैल्यू और शानदार सैलरी पैकेज मिलेगा, आपके लिए इनमें से कौन ज्यादा बेहतर है। इस आर्टिकल में जानिए दोनों फील्ड्स की डिटेल्स, करियर स्कोप, सैलरी, फ्यूचर ग्रोथ और अपॉर्च्युनिटी।
डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो पहले इसक बारे में पूरी जानकारी इकट्ठी कर लें। इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज के समय में बड़ी संख्या में लोग डिजिटल मार्केटिंग चुनते हैं। इसमें पिछले दिनों काफी ग्रोथ देखी गई और आगे आने वाले समय में भी इसमें अच्छी ग्रोथ होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इंटरनेट आज घर-घर में यहां तक गांवों में भी पहुंच गया है। इसलिए लोग इस माध्यम का प्रयोग करने लगे हैं। जानते हैं कैस करें इस फील्ड में एंट्री।
आज हर कंपनी डिजिटल प्रजेंस चाहती है। हर जगह इस स्किल्स के प्रोफेशनल की भारी डिमांड है। मार्केटिंग का फोकस अब पारंपरिक तरीकों से हटकर गूगल, सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स और मोबाइल मार्केटिंग की तरफ शिफ्ट हो चुका है। इसी वजह से रएड स्पेशलिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर, एक्सपर्ट, कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट, इमेल मार्केटर और डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर जैसे जॉब रोल्स तेजी से ग्रोथ कर रहे हैं। भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी डिजिटल मार्केटिंग प्रोफेशनल्स की जरूरत लगातार बढ़ रही है। डिजिटल मार्केटिंग आज के दौर की सबसे तेजी से बढ़ती हुई इंडस्ट्री है। इसका मकसद आॅनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, लिंक्डइन और वेबसाइट के जरिए किसी ब्रांड या प्रोडक्ट को प्रमोट करना है।
डिजिटल मार्केटिंग में करियर स्कोप
ई-कॉमर्स ग्रोथऔर स्टार्ट-अप कल्चर के कारण इस इंडस्ट्री का स्कोप आने वाले सालों में और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। इसीलिए अगर आप इस फील्ड में करियर शुरू करते हैं, तो आपको न सिर्फ अच्छी सैलरी मिलेगी, बल्कि फ्रीलांसिंग, रिमोट वर्क और इंटरप्रेन्योरशिप जैसे कई आॅप्शन भी मिल जाएंगे।
सबसे पहले चेक करें ये प्वॉइंट
इस फील्ड में आने के लिए आपके अंदर कुछ खास गुण होने चाहिए। केवल पैसा और ग्रोथ देकर यहां आने का निर्णय न लें। डिजिटल मार्केटर बनने के लिए आपमें क्रिएटिविटी और इनोवेशन का होना बहुत जरूरी है। दूसरों से अलग हटकर सोचने की क्षमता और कुछ ऐसा बनाने की क्वालिटी जो पहले न देखी गई हो, जरूरी है। आपके अंदर एनालिटिकल स्किल्स भी होनी चाहिए और हमेशा सीखने के लिए तैयार रहने वाली पर्सनेलिटी। ये सब क्वालिटी होने पर ही इस फील्ड में आएं।
इन स्टेप्स की सहायता से आगे बढ़ें
’ इस फील्ड में एंट्री करने के लिए आप पहले संबंधित एरिया में कोर्स कर लें। कोर्स चुनते समय ध्यान दें कि इसमें एसईआ, एसईएम, वेबसाइट मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग, मोबाइल मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, गूगल एनालिटिक्स, पेड मार्केटिंग, पीपीसी वगैरह सिखाया जाए।
’ ये डोमेन या एरिया बहुत बड़ा है। इस फील्ड में आने का निर्णय करने बाद अपना विशेष एरिया चुनें जैसे एसईओ एक्सपर्ट, कंटेंट राइटर, ग्राफिक डिजाइनर, पीपीसी एक्सपर्ट। जब तय कर लें तो उसी में एक्सेल करने की कोशिश करें।
’ गूगल में बहुत से सर्टिफिकेशन कोर्स उपलब्ध हैं। अगर आप किसी संस्थान से कोर्स नहीं करना चाहते हैं तो यहां से भी कोर्स कर सकते हैं। कुछ संस्थानों के नाम हैं आईआईएम, अहमदाबाद, बैंग्लोर, लखनऊ, निफ्ट कोलकाता, आईएसबी हैदराबाद, एआईएमए नई दिल्ली। कोर्स अप्रूव्ड हों ये देख लें।
’ यूजी कोर्स तीन साल का, पीजी कोर्स एक से दो साल का और सर्टिफिकेट कोर्स 3 से 6 महीने का हो सकता है। कोर्स खत्म होने के बाद इंटर्नशिप करें और एक्सपीरियंस इकट्ठा करें। इसके बाद अपने सोशल मीडिया पेज या वेबसाइट से अपनी आॅनलाइन प्रेजेंस बनाएं। इसमें अपना काम शोकेस करें।
’ कंसल्टेंट के तौर पर काम करना चाहते हैं या जॉब करन चाहते हैं ये आपकी च्वॉइस है। नौकरी के लिए सबसे पहले एक बढ़िया रिज्यूम तैयार करें और अच्छी कंपनियों में अप्लाई करें।
’ सेलेक्ट होने पर आप साल के 5 से 30 लाख तक कमा सकते हैं। ये उम्र, अनुभव और जिस कंपनी में आप काम कर रहे हैं, उस पर निर्भर करता है। आप चाहें तो अपना खुद का काम भी शुरू कर सकते हैं।
यदि आपके पास डिजिटल मार्केटिंग में रुचि है और आप तकनीकी और रणनीतिक कौशल विकसित करना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है। डिजिटल मार्केटिंग उद्योग की मांग और महत्व में आगे बढ़ने की संभावनाएं उच्च हैं और आपको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपने अंदर स्किल पैदा करें।

