Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

रविवार को जारी होगी संशोधित मेरिट

  • सोमवार से होंगे प्रवेश, 18 को जारी होगी दूसरी मेरिट, उसके बाद ओपन मेरिट से होंगे प्रवेश
  • कोरोना के चलते पहले ही लेट हो चुका है सत्र, अब मेरिट में गड़बडी ने बिगाड़ा गणित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित मेरठ व सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में जुलाई माह से स्नातक प्रथम वर्ष को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया चल रही थी। कोविड-19 के चलते कम हुए पंजीकरण की वजह से विवि की ओर से कई बार तिथि को बढ़ाया भी गया था।

उसके बाद विवि ने रविवार यानि चार अक्टूबर को स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर पहली मेरिट जारी की, लेकिन अगले ही दिन विवि की ओर से अंक सत्यापन में हुई खामियों के चलते पहली मेरिट को स्थगित करते हुए जल्द से जल्द संशोधित मेरिट जारी करने की बात कही थी।

बता दें कि विवि की ओर से सीबीएसई 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के अंकों को अपडेट करने का काम पूरा कर लिया गया है। विवि प्रशासन के अनुसार अब रविवार को संशोधित मेरिट जारी कर दी जाएगी। जिसकी प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी।

यूजीसी ने 30 अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर एक नवंबर से नए सत्र की कक्षाएं संचालित करने की बात कही थी। विवि से संबंधित मेरठ और सहानपुर मंडल के नौ जिलों की बात करे तो एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में स्नातक के 41 कोर्सो में दो लखा के करीब सीटें है।

बीए एडेड-राजकीय कॉलेजों में 22 हजार और सेल्फ फाइनेंस में 56 हजार से अधिक सीटें है। मेरठ के 41 कॉलेजों में 10590 सीटें है। इनमें आठ ब्वॉयज और छह गर्ल्स कॉलेज है। वहीं विवि व उससे संबंधित कॉलेजों में इस समय एलएलबी में पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है।

पंजीकरण की स्थिति

  • एलएलबी 13051
  • एमए 3075
  • एमए कैंपस 107
  • एमकॉम 1729
  • एमएससी 3834

सीसीएसयू ने जारी की स्नातक की कुुंजी

चौधरी चरण सिंह विवि ने स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम को जारी करने की तैयारियां शुरू कर दी है। अंतिम वर्ष में बहुविकल्पीय आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसलिए धीरे-धीरे ओएमआर कुंजी जारी की जा रही है। शुक्रवार को विवि की ओर से कुछ विषयों की ओएमआर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बीएससी अंतिम वर्ष रसायन, सांख्यिकी, जियोलॉजी, बीए अंतिम वर्ष रेगुलर और प्राइवेट शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और समाजशास्त्र की ओएमआर कुंजी जारी की गई है। वेबसाइट पर अपनी ओएमआर कुंजी देखकर छात्रों को अगर कोई आपत्ति है तो 12 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं। संशोधित ओएमआर कुुंजी जारी करने के बाद जल्द ही सभी के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, विवि की ओर से एमकॉम प्राइवेट अंतिम वर्ष की ओएमआर कुंजी भी जारी कर दी गई है। विवि के अनुसार अक्टूबर तक सभी विषयों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। स्नातक अंतिम वर्ष के रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र परस्नातक में प्रवेश ले सकेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img