Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सोने-चांदी की कीमत में आई तेजी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दुनियाभर में छठ पर्व के मौके पर सोने में आया उछाल आज भी जारी रहा। गुरुवार को भी एमसीएक्स पर सोने के दाम में बढ़त आई। आज सोने का भाव 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 48,999 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी तेजी देखी गई है।

तेजी के बाद इस दाम पर बिक रही चांदी

चांदी की कीमत 0.13 फीसदी चढ़कर 65,961 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। बता दें कि देश में सोने की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य कर और मेकिंग चार्ज के कारण अलग-अलग होती है।

गुरुवार को दस ग्राम 24 कैरेट सोना चेन्नई में 50,400 रुपये, मुंबई में 48,260 रुपये, दिल्ली में 51,710 रुपये और कोलकाता में 50,360 रुपये की कीमत पर बिक रहा है।

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता

आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें

देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...
spot_imgspot_img