Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बारिश से दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिरी

  • परिवार दबा, कड़ी मशक्कत कर दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: बुधवार की देर रात कस्बा खिवाई में बारिश से दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे दबने से परिवार के कई लोग घायल हो गए और घर का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया। कस्बे में अकरम पुत्र उमर का दो मंजिला मकान बुधवार की रात लगभग 9 बजे के करीब बारिश से अचानक भर भरा कर छत गिर गई। ग्रामीणों ने बताया कि पहले ऊपर वाली मंजिल गिरी और फिर नीचे के मकान जमींदोज हो गया।

देखते ही देखते पल भर में मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। अचानक मकान गिरने के कारण परिवार वाले मकान की छत मलबे में दब गए आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और मकान में दबे परिवार वालों को किसी तरह से कड़ी मशक्कत करके बाहर निकाला। बाद में मौके पर कुछ भीड़ और पुलिस ने बचाव और राहत कार्य करते हुए मलबे में सामान और परिवार वालों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

स्कूल की छत टपकने से कमरे में आई दरार

रोहटा: क्षेत्र के डालमपुर के कंपोजिट विद्यालय में लगातार हो रही बारिश के कारण एक और जहां छत टपकने लगी है। वहीं विद्यालय की दीवारों में दरार आने से नौनिहाल के ऊपर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में स्कूल की शिक्षिकाओं ने अधिकारियों को सूचित किया है। वहीं, दूसरी ओर लगातार छत टपकने के कारण पठन-पाठन कार्य भी स्कूल में बाधित चल रहा है। शिक्षिकाओं ने बताया कि काफी पुरानी बिल्डिंग होने के कारण लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के चलते स्कूल के सभी जर्जर कमरों की हालत बेहद दयनीय हो चली है

और कमरों की लगातार छत पर पकने से स्कूल के अंदर नौनिहाल का बैठना खतरे से खाली नहीं है। लगातार छत टपकने के कारण कमरों में भी पानी-पानी हुआ पड़ा। जिससे छतों नीचे बैठना काफी दुश्वार हो चला है। पठन-पाठन कार्य भी पूरी तरह से लगभग ठप पड़ी हुआ है। ऊपर से जान का खतरा भी बना हुआ। लगातार छत टपकने के कारण कई कमरों की दीवारों में दरार तक भी आ गई है। जिससे बड़ा खतरा नौनिहालों के ऊपर मंडरा रहा है। इसे लेकर स्कूल में पढ़ने आने वाले नौनिहाल की जान जोखिम में होने के चलते शिक्षक और शिक्षक आए काफी तनाव में है। इस संबंध में अधिकारियों को भी सूचित करते हुए जर्जर हालत में पहुंच चुके कमरे और लगातार टपक रही छात्रों के कारण आई दरार को लेकर बड़ा खतरा मंडरा गया है। इस संबंध में स्कूल एक शिक्षिकाओं ने अधिकारियों को सूचित किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img