Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

सत्तानशीं भाजपा ने सातों सीटों पर उतार दिए अपने सूरमा

  • सदर सीट पर गुंबर, देहात पर जगपाल, बेहट से नरेश सैनी लड़ेंगे
    नकुड़ से मुकेश, गंगोह से कीरत, रामपुर से निम और देवबंद से ब्रिजेश को मिला टिकट
    फोटो-चार की सीरीज
  • बेहट से भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी।
  • ए-नकुड़ से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी।
  • बी-सहारनपुर नगर से भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर।
  • सी-सहारनपुर देहात से भाजपा प्रत्याशी जगपाल सिंह।
  • डी-रामपुर मनिहारन से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र निम।
  • ई-गंगोह से भाजपा प्रत्याशी कीरत सिंह।
  • एफ-देवबंद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह।

वरिष्ठ संवाददाता  |

सहारनपुर:  आखिरकार, भारतीय जनता पार्टी ने सहारनपुर की सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिन सात उम्मीदवारों को भाजपा ने मैदान में उतारा है, उनमें तीन सिटिंग एमएलए हैं।

WhatsApp Image 2022 01 15 at 4.55.08 PM

देवबंद, रामपुर और गंगोह सीट पर भाजपा के वर्तमान विधायकों पर ही पार्टी नेतृत्व ने भरोसा किया है। जबकि दो सीटों पर दूसरे दलों से आए सूरमाओं को सत्ता संग्राम में उतारा है। नकुड़ सीट पर भाजपा ने कुछ साल पहले कांग्रेस से छोड़ कर आए पूर्व प्रमुख मुकेश चौधरी पर तो सदर सीट पर पूर्व विधायक राजीव गुंबर पर पार्टी ने दुबारा दांव लगाया है।

WhatsApp Image 2022 01 15 at 4.55.09 PM 1

बता दें कि सहारनपुर में मतदान 14 फरवरी को यानि कि दूसरे चरण में होना है। न तो अभी कांग्रेस, न सपा-रालोद गंठबंधन ने प्रत्याशी घोषित किए हैं न ही सभी सीटों पर बसपा ने। ऐसे में भाजपा ने दो कदम आगे आकर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

WhatsApp Image 2022 01 15 at 4.55.09 PM

शनिवार को सूची आते ही सहारनपुर में हलचल मच गई। सबसे पहले बात करते हैं सहारनपुर सदर सीट की। यहां राजीव गुंबर जो कि भाजपा के पूर्व विधायक रहे हैं, पार्टी ने उन पर दांव खेला है। पिछला चुनाव गुंबर सपा के संजय गर्ग से हार गए थे।

WhatsApp Image 2022 01 15 at 4.55.10 PM

इस सीट पर दावेदारी पूर्व सांसद राघव लखन पाल की भी थी। इसी तरह देहात सीट पर भाजपा ने बसपा छोड़कर आए पूर्व विधायक जगपाल सिंह पर भरोसा किया है। बेहट सीट पर भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर आए नरेश सैनी को टिकट दिया है। नरेश सैनी बेहट से कांग्रेस के टिकट पर 2017 का चुनाव जीते थे। देवबंद सीट पर भाजपा ने फिर से वर्त्मान विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह पर दांव लगाया है।

WhatsApp Image 2022 01 15 at 4.55.11 PM 1

कुंवर ब्रजेश सिंह भाजपा के पुराने झंडाबरदार हैं। गंगोह सीट पर उपचुनाव में जीते कीरत सिंह को भाजपा ने फिर से मैदान में उतारा है। जबकि नकुड़ सीट पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चौधरी को उतारा है। मुकेश चौधरी कुछ साल पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा ज्वाइन किए। मुकेश का गुर्जर बिरादरी में अच्छा प्रभाव है। रामपुर सीट पर भी भाजपा ने सिटिंग एमएलए देवेंद्र निम पर ही दांव लगाया है।

WhatsApp Image 2022 01 15 at 4.55.11 PM

हालांकि, निम का क्षेत्र में कई जगहों पर विरोध होता रहा है किंतु भाजपा ने उन पर भरोसा किया है। बहरहाल, अब कुछ भी हो भाजपा के सूरमा जी-जान से जुट गए हैं।

उधर अन्य दलों में उठापटक जारी है। जानकारों का कहना है कि भाजपा ने निगेटिव रिपोर्ट होने पर भी अपने कई एमएलए के टिकट नहीं काटे हैं। उसकी वजह ये है कि भाजपा को इन विधायकों के भागने अथवा भितरघात का भी डर था। बहरहाल, अब चुनावी रण दिलचस्प होता जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img