Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

यूपी पंचायत चुनाव: आज पहले चरण का मतदान 18 जिलों में शुरू

  • राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन का दावा किया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज प्रदेश के 18 जिलों में मतदान होगा। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 51176 मतदान केंद्रों पर 3,16,46,162 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव में 2,99,012 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन का दावा किया है। 18 जिला पंचायतों के 779 वार्डों में 11,749, क्षेत्र पंचायत के 19313 वार्डों में 71,418 उम्मीवादर चुनाव लड़ रहे है।

14, 789 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 108562 और ग्राम पंचायतों के 186583 वार्डों में 107283 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 468 जोनल मजिस्ट्रेट, 2976 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए 18 रिटर्निंग अधिकारी, 78 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव के लिए 212 रिटर्निंग अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रधान चुनाव के लिए 212 रिटर्निंग अधिकारी और ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के लिए 2372 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

आज इन जिलों में हो रहा मतदान                                                  

अयोध्या, आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, सहानपुर, हरदोई और हाथरस।

उड़ती रहीं अफवाहें                                                                   

कोरोना संक्रमण के कारण पंचायत चुनाव स्थगित करने की अफवाहें बुधवार को दिनभर गर्म रहीं। सोशल मीडिया पर चुनाव स्थगित करने को लेकर तरह-तरह के तर्कों के आधार पर अफवाह चलती रही। शाम को पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी चर्चाओं को फर्जी करार देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित तिथियों पर ही कराए जाएंगे। निर्वाचन आयोन ने भी बृहस्पतिवार को होने वाले पहले चरण के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद                                                            

चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में सुरक्षा व्यस्था चाक-चौबंद होने का दावा पुलिस महकमे ने किया है। आदेश के अनुसार हर इलाके का मुखिया मैदान में होगा और स्वयं हालात पर नजर रखेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img