Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

गिरावट के साथ खुला शेयर बाज़ार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट के साथ खुला हैतो निफ्टी में 82 अंकों की गिरावटके साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

कैसे खुले बाजार

शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में लाल निशान में ट्रेड हो रहा है। सेंसेक्स 303 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावटके साथ 55,622 पर खुला है और निफ्टी 82 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 16,578 पर खुला है।

सेक्टोरल अपडेट

शेयर बाजार में गिरावट के दौरान बैंकिंग, आईटी, एफएमसीजी,फार्मा जैसे सेक्टर के शेयर में गिरावट देखी जा रही है वहीं ऑटो, एनर्जी, रियल एस्टेट जैसे सेक्टर में थोड़ी तेजी है। निफ्टी के 50 में से 16 शेयर तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं और 34 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। तो सेंसेक्स के 30 शेयरों में 5 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहा है। वहीं 25 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहा है।

आज के चढ़ने वाले शेयर्स

चढ़ने वाल शेयरों पर नजर डालें तो महिंद्रा 1.89 फीसदी, पावर ग्रिड 1.55 फीसदी, टाटा स्टील 0.82 फीसदी, आईटीसी 0.26 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.20 फीसदी, मारूति सुजुकी 0.18 फीसदी, लार्सन 0.09 फीसदी और रिलायंस भी हरे निशान में कारोबार कर रहा है।

आज के टॉप लूजर्स

गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो सन फार्मा 2.49 फीसदी, इंफोसिस 2.07 फीसदी, एचडीएफसी 2.05 फीसदी, टाइटन 1.98 फीसदी, एचसीएल टेक 1.28 फीसदी, कोटक महिंद्रा 1.09 फीसदी, टीसीएस 1 फीसदी, एचयूएल 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img