Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

तेजी के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक ने बीते दिन की जोरदार गिरावट से उबरते हुए 773 अंक या 1.46 फीसदी उछलकर 53,565 के स्तर पर कारोबार शुरू किया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 240 अंक या 1.52 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,050 के स्तर पर खुला।

लगभग 1547 शेयरों में तेजी आई है, 257 शेयरों में गिरावट आई है और 64 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिर गया और दिनभर जोरदार गिरावट के साथ कारोबार किया।

बीएसई का सेंसेक्स 1416 अंक या 2.61 फीसदी टूटकर 52,792 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 431 अंक या 2.65 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 15,809 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को आई इस गिरावट के चलते निवेशकों को 6.7 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img