Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पालिका कर्मियों का धरना तीसरे दिन भी जारी

  • नगर पालिका में मृतक आश्रित की नियुक्ति की कर रहे मांग

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: नगर पालिका में मृतक आश्रित की नियुक्ति लिपिक के पद पर किये जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की नगीना शाखा के बैनर तले नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल व धरना तीसरे दिन भी जारी रही। नगर पालिका की चेयरपर्सन ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को असंवैधानिक बताया।

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की नगीना यूनिट ने एक ज्ञापन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को देकर पालिका की मृतका स्थाई सफाई कर्मचारी कमला देवी के आश्रित के रूप में उनके पुत्र संदीप कुमार की नगर पालिका में लिपिक के पद पर नियुक्ति की मांग की थी। नियुक्ति न होने पर हड़ताल कर आंदोलन की चेतावनी दी थी।

नियुक्ति न किये किए जाने पर राज्य सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पालिका के सफाई कर्मचारी शुक्रवार की सुबह से हड़ताल शुरू कर नगर पालिका कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ हैं सफाई कर्मचारियों की हड़ताल व धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन रविवार को धरने पर अजय पंवार, प्रदीप कुमार, धीरज कुमार, सुंदर कुमार, विनोद कुमार, हरकेश कुमार, सुशील कुमार, रमेश कुमार,राजीव कुमार, मनोज कुमार, महेश कुमार, दीप चंद, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img