जनवाणी संवाददाता |
ककरौली: थाना क्षेत्र के गांव ढासरी के ग्रामीणों ने एसडीएम का घेराव करते हुए राशन डीलर का प्रस्ताव निरस्त कराने की मांग की। इस दौरान भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष भी किसान यूनियन के लोगों को लेकर ग्रामीणों के साथ रहे और कहा की गलत तरीके से प्रस्ताव किया गया है, जिसे निरस्त किया जाना चाहिए उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को जांच के आदेश दिए।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने ग्राम ढांसरी के दर्जनों ग्रामीणों के साथ मिलकर उपजिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार का घेराव किया और ग्राम ढांसरी के ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम ढांसरी में ग्राम पंचायत सचिव द्वारा गलत तरीके से प्रस्ताव किया गया है जबकि गांव में सार्वजनिक रूप से खुली बैठक में प्रस्ताव नहीं किया गया, ग्राम पंचायत सचिव ने गांव की पार्टी बाजी का नाजायज फायदा उठाते हुए एक तरफ से ही चंद लोग गुपचुप तरीके से एकत्र करके उनके हक में प्रस्ताव कर दिया है, ग्राम पंचायत सचिव के इस रवैया से ग्रामीणों में रोष है, ग्रामीणों ने इस प्रकार गलत तरीके से किए गए प्रस्ताव को निरस्त कराने की मांग की है।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को जांच के आदेश देते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है, इस दौरान भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी व अनिल धामा, नफीस मेंबर, नितिन शर्मा, जान आलम, नाहर सिंह सैनी, सूरज चंद, ज्ञानेंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा राशन डीलर की शिकायत की गई है जांच की जा रही है जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी

