- शहर पर भारी पड़ी ग्रामीण प्रतिभा, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों ने बिगाड़ा शहरी क्षेत्र के स्कूलों का परीक्षा परिणाम
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कौन कहता है कि ग्रामीण परिवेश में जीवन व्यापन करने वाले लोग शहरी क्षेत्र के लोगों से कम होते है। देखा जाए तो शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले अधिकांश लोगों की यही सोच होती है कि गांव में निवास करने वाले लोग शहरी लोगों का मुकाबला नहीं कर सकते। मगर ऐसा नहीं है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड की ओर से जारी हुआ 2023 का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम लोगों की इस सोच को बदलने के लिए काफी है।
बता दें कि शहर की बजाय ग्रामीण परिवेश के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश समेत जिले में भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का काम किया है। गौर करने वाली बात यह है कि 12वीं कक्षा में जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीनों विद्यार्थी ग्रामीण परिवेश से है साथ ही इन्होंने अपने गांव का नाम प्रदेश स्तर पर भी रोशन कर दिया है।

क्योंकि सरूरपुर खुर्द निवासी अनुभव शर्मा, बना मसूरी निवासी राजीव और मवाना निवासी अलीशा ने प्रदेश टॉपटेन की लिस्ट में भी अपने नाम को चमकाया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि शहर से ज्यादा अब ग्रामीण परिवेश के लोग अपने बच्चों को पैरों पर खड़ा करने के लिए कवायद कर रहे है।
10वीं में भी शीर्ष पर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं ही रहे है। 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिवम सागर गंगानगर निवासी और दूसरे स्थान पर रहने वाले शिवम शर्मा माछरा इंटर कॉलेज से और तीसरे स्थान पर परचम लहराने वाले निखिल घाट के रहने वाले है। इससे साबित होता है कि मेहनत और लगन हो तो सफलता कही पर रहकर भी पाई जा सकती है।
प्रदेश में छाए क्रांतिधरा के होनहार, मारा मैदान
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड की ओर से मंगलवार को 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 का परिणाम जारी किया गया। मेरठ जिले के परीक्षा परिणाम की बात करे तो 10वीं में 92.21 प्रतिशत और 12वीं 81.30 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। गौर करने वाली बात यह है कि कई वर्षों बाद मेरठ के होनहारों ने प्रदेश स्तर पर भी अपनी पकड़ बनाई है। 12वीं के तीन छात्रों ने प्रदेश टॉपटेन की लिस्ट में अपना दबदबा कायम किया है।

जिसमें केआर जनता इंटर कॉलेज सरूरपुर के अनुभव शर्मा ने 500 में 481 अंक प्राप्त कर 96.20 प्रतिशत के साथ प्रदेश में सातवां और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी के छात्र राजीव ने 12वीं में 500 में से 480 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत के साथ प्रदेश में आठवां और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा अलीशा ने 500 में से 479 अंक प्राप्त कर 95.80 प्रतिशत के साथ प्रदेश में नौवां और जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।

हालांकि हाईस्कूल में जिले के किसी छात्र ने प्रदेश टॉपटेन में जगह नहीं बनाई है। वहीं, एसडीएचटी इंटर कॉलेज गंगानगर के हाईस्कूल छात्र शिवम कुमार सागर ने 600 में से 578 अंक प्राप्त कर 96.33 प्रतिशत के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं माछरा के सीएचपीएन कॉलेज के शिवम शर्मा ने 600 में से 576 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि घाट स्थित ओम प्रकाश वर्मा इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र निखिल ने 600 में से 574 अंक प्राप्त कर 95.67 अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
इंटरमीडिएट के टॉपटेन मेधावी
नाम प्राप्तांक प्रतिशत विद्यालय नाम
अनुभव शर्मा 481/500 96.20 केआर जनता इंटर कॉलेज, सरूरपुर खुर्द
राजीव 480/500 96.00 जनता इंटर कॉलेज, बना मसूरी
अलीशा 479/500 95.80 रानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स इंटर कॉलेज, मवाना
वंशिका 476/500 95.20 चावला देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, ब्रह्मपुरी
मुस्कान 476/500 94.20 एमएसएस इंटर कॉलेज, रिठानी
सत्यम कुमार 474/500 94.80 एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर
अर्जुन यादव 473/500 94.60 एसडी इंटर कॉलेज, सदर
रोनित 469/500 93.80 एसडी इंटर कॉलेज, सदर
कार्तिक शर्मा 468/500 93.60 डीएन इंटर कॉलेज, मेरठ
निशिता 467/500 93.60 एमएसएस इंटर कॉलेज, रिठानी
खुशी 467/500 93.40 नवभारत वीपी इंटर कॉलेज, परतापुर
नजर मौहम्मद 466/500 93.20 जीएस इंटर कॉलेज, पांचली खुर्द
आयुषी चौहान 466/500 93.20 एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर

हाईस्कूल के टॉपटेन मेधावी
शिवम सागर 578/600 96.33 एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर
शिवम वर्मा 576/600 96.00 चौधरी पीएन एसकेवी इंटर कॉलेज, माछरा
निखिल 574/600 95.67 ओमप्रकाश वर्मा इंटर कॉलेज, घाट
चेतन सागर 569/600 94.83 आरआईसी नूरनगर लिसाड़ी रोड, मेरठ
जानवी 569/600 94.83 संस्कार एकेडमी इंटर कॉलेज, मीवा मवाना
सुमन सागर 569/600 94.83 संस्कार एकेडमी इंटर कॉलेज, मीवा मवाना
कशिश 568/600 94.67 एस सोनी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नागौरी
अंशिका 568/600 94.67 संस्कार एकेडमी इंटर कॉलेज, मीवा मवाना
समीर 568/600 94.67 ओम प्रकाश वर्मा इंटर कॉलेज, घाट परतापुर
अनोखी राठी 568/600 94.67 आदर्श वर्मा इंटर कॉलेज, नैडू मवाना
छवि 566/600 94.33 आरजी इंटर कॉलेज, मेरठ
प्रभात 566/600 94.33 एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर
रितिका 566/600 94.33 आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, नैडू मवाना
कनक 565/600 94.17 नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज, कृष्णानगर
दृष्टि 565/600 94.17 उत्तम विद्या मंदिर एचएसएस, सलालपुर
कार्तिकेय 565/600 94.17 एसडीएचटी एसवीएम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगानगर
बमन कुमार 564/600 94.00 एसडीएचटी एसवीएम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगानगर
तपस्या 564/600 94.00 एसडीएचटी एसवीएम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगानगर
इलमा 563/600 93.83 सिवाल सिंह स्कूल, सिवालखास
अंश त्यागी 563/600 93.83 जैमनी इंटर कॉलेज, फूलबाग कॉलोनी
परी 563/600 93.83 एसडीएचटी एसवीएम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगानगर
दक्ष सैनी 562/600 93.67 डीएन इंटर कॉलेज, मेरठ
गुंजन 562/600 93.67 कृषक इंटर कॉलेज, मवाना
कैनत 562/600 93.67 इदरीश मैमोरियल इंटर कॉलेज, किठौर
शिवम 562/600 93.67 राजेश पायलेट इंटर कॉलेज, नंगला

