Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Akshay Kumar: ‘हाउसफुल 5’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, फीस के सवाल पर भड़के अक्षय कुमार, दे डाला ये दिलचस्प जवाब

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं किस्त ‘हाउसफुल 5′ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में जहां एक ओर सितारों की भरमार है, वहीं ट्रेलर ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया है।

Trailer Launch पर फीस के सवाल पर भड़के अक्षय

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उस वक्त माहौल हल्का-फुल्का हो गया, जब एक व्यक्ति ने अक्षय कुमार से पूछ लिया कि उन्होंने ‘हाउसफुल 5’ के लिए कितनी फीस ली है? इस सवाल पर पहले तो अक्षय थोड़े भड़कते नजर आए, लेकिन फिर उन्होंने अपने खास अंदाज़ में ऐसा जवाब दिया कि पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा।

मैंने पैसे लिए होंगे तो मैं तुझे क्यों बताऊंगा?

अक्षय ने मुस्कुराते हुए कहा,”अगर मैंने पैसे लिए होंगे तो मैं तुझे क्यों बताऊंगा? तू हमारा भतीजा लगता है? मैंने पैसे लिए, अच्छे खासे लिए। फिल्म बनी, बहुत अच्छे खासे बजट में बनी। बहुत मजा आया। आज खुशी का दिन है तूने मेरे यहां रेड डालना है?”

हाउसफुल 5′ में कॉमेडी का तगड़ा डोज

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं तरुण मनसुखानी। यह फिल्म प्रोड्यूस की है साजिद नाडियाडवाला, वर्दा नाडियाडवाला और फिरुजी खान ने। ‘हाउसफुल 5’ में एक बार फिर कॉमेडी के दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में  नजर आएंगे अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन (हाउसफुल 3 के बाद फिर साथ)संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया,जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा चंकी पांडे, निकितिन धीर, और जॉनी लीवर.

Film कब होगी रिलीज?

‘हाउसफुल 5’ 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को दोगुनी हंसी और ट्रिपल टेंशन देने वाली है।

ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत तक हास्य का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है और अब फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img