Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनेगा पीड़ित का आशियाना

  • चेयरमैन मेराज ने पीड़ित के घर जाकर कराया सर्वे

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर पंचायत साहनपुर में लिंटर गिरने से खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर गरीब के घर पहुंचकर चेयरमैन मेराज अहमद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के जेई से सर्वे कराया।
चेयरमैन ने गरीब परिवार को शीघ्र ही मकान बनवाने का आश्वासन दिया है।

नगर पंचायत साहनपुर की मौहल्ला सानियान निवासी आमना पत्नी हबीब के मकान का विगत दिनो लिंटर गिर गया था। हालांकि लिंटर गिरने से जान की कोई हानि नहीं हुई थी। लेकिन गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर हो गया था। चेयरमैन मेराज अहमद ने गरीब परिवार को शीघ्र प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने का आश्वासन दिया था।

चैयरमैन ने डूडा के जेई सचिन, सोशल वर्कर कलीम हुसैन के साथ मकान का सर्वे कराते हुए जेई को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।  चेयरमैन के प्रयास के चलते गरीब परिवार के लिए सरकार से मकान मिल जाने की आस जाग गई है। परिवार ने मकान का सर्वे कराने पर चेयरमैन मराज अहमद का शुक्रिया अदा किया है।चेयरमैन मेंराज अहमद ने बताया कि पंचायत में अधिकांश पात्रों के आवास प्रधानमंत्री योजना के तहत बनवा दिये गये है जो रह गये उन्हें भी शीघ्र बनवा दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...
spot_imgspot_img