- ग्राम प्रहरियो को लाठी, सीटी, बेल्ट आदि संपूर्ण किट वितरित की
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एसपी ने शासन से जारी की गई कोविड 19 गाईडलाइन के अनुपाल में जनपद को समस्त थानों से 10-10 ग्राम पहरियों को रिजर्व पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड में बुलाया तथा उनके साथ संवाद गोष्ठी की गई।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने समस्त ग्राम प्रहरियों को कोविड-19 के बचाव के संबंध में भी जागरूक किया तथा उनके माध्यम से उनके गांव के कोविड19 से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए निर्देशित किया।
ग्राम प्रहरियों को लंबी लाठी, फोटोयुक्त परिचय पत्र, सीटी, साफा, बेल्ट, ग्राम प्रहरी के नाम से नया चपरास आदि सम्पूर्ण किट वितरित की गई। गोष्ठी में समस्त ग्राम प्रहरियों को चुनाव संबंधी/कार्य अन्य दायित्वों से अवगत कराया गया तथा गांव में होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
ग्राम प्रहरियों को बताया कि आप पुलिस विभाग के अभिन्न अंग है तथा उनकों पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना है। सभी ग्राम प्रहरियों द्वारा पूर्ण मनोयोग से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्य करने का ढृढ़ संकल्प लिया गया। इससे ग्राम प्रहरियों का मनोवल उच्च हुआ। कार्यक्रम में एएसपी सिटी व ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर व प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे।

