Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

ग्रामीण को बनाया बंधक, पशु चुरा ले गए बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: बेखौफ बदमाश गांव बिशनपुर उर्फ बिडरा में ग्रामीण को बंधक बनाकर घर में बंधे पशुओं को चुरा कर ले गए। मंगलवार की रात क्षेत्र के गांव बिशनपुरा उर्फ बिडरा निवासी विनीत कुमार अपने घेर में सोया था। लगभग 11 बजे आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे बंधक बनाकर चारपाई से बांध दिया और वहां बंधी एक भैंस चोरी कर ले गए।

इसके बाद बदमाशों ने पास ही स्थित हरिओम सैनी के घर में बंधे दो पशु चोरी कर लिए। ग्रामीणों के अनुसार बदमाश लोडर गाड़ी जो नहर के पास खड़ी थी उसमें पशुओं को भर कर ले गए। विनीत के शोर मचाने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करते हुए बदमाशों की तलाश में काम्बिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img