Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

चार्जिंग स्टेशन का ट्रांसफार्मर फुंकने से थमे 50 इलेक्ट्रिक बसों के पहिए

  • दिन भर ठप रही इलेक्ट्रिक महानगर बस सेवा, परेशानियों से जूझते रहे यात्री

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शुक्रवार को हस्तिनापुर, शाहजहांपुर, सरधना, परीक्षितगढ़, सिटी स्टेशन सहित सभी रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद रहा। दरअसल, बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से यूपीपीसीएल के ट्रांसफार्मर में बारिश के कारण धमाके के साथ अचानक फाल्ट हो गया। जिससे लोहियानगर चार्जिंग स्टेशन की विद्युत लाइन ठप हो गई और बसों की चार्जिंग न होने से 50 बसों के पहिए थम गए।

जिससे महानगर की सड़कों पर विभिन्न रूटों पर शुक्रवार को इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद रहा। गुरुवार सुबह 5:30 बजे से शुक्रवार शाम 3 बजे तक विभाग मे अंधेरा छाया रहा। जिस कारण से 24 घंटे से भी ज्यादा बसें लोहियानगर डिपो में चार्ज ना होने के कारण खड़ी रही। कुल 10 बसों का संचालन सुचारु रूप से शुक्रवार की शाम को कराया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सौगात में दी गयी इलेक्ट्रिक बसें को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले से ही 15 बसें बैटरी खराब होने की समस्या के वजह से लोहियानगर स्टेशन पर धूल फांक रही थी। जिसके बाद कुछ बसें बीच सफर में ही खराब होकर रुक गई थी। वहीं, इस संबंध में स्टेशन इंचार्ज सचिन कुमार ने बताया कि एक दिन मे लोहिया नगर डिपो से 50 बस की आय 2 से 2.5 लाख प्रतिदिन होती है।

मगर फाल्ट होने के कारण परिवहन को तीन लाख के करीब नुकसान उठाना पड़ा है। यही नहीं इस पूर्व में भी अभी यूपी परीक्षा के लिए निशुल्क बस सेवा दी गयी थी। उससे भी विभाग को नुकसान पहुंचा था। साथ ही उन्होंने बताया कि एक और चार्जिंग स्टेशन की मांग की जा रही है एक और चार्जिंग स्टेशन होता तो नुकसान होने की भरपाई हो जाती।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img