Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

“वर्ल्ड हेल्थ डे” सेलिब्रेट कर रही दुनिया, पढ़ें खास खबर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आप सभी जानते होंगे की आज शुक्रवार यानि 7 अप्रैल को “वर्ल्ड हेल्थ डे” मनाते हैं। स्वस्थ शरीर की सबने ठानी, यही बेहतर जीवन की निशानी, हैप्पी वर्ल्ड हेल्थ डे। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद दुनिया भर के लोगों को स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के प्रति जागरूक करना, स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़े सभी मिथकों को दूर करना और वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना है।

41 3

बता दें कि, वर्ल्ड हेल्थ डे कि शुरुआत डब्ल्यूएचओ यानि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने की थी। साथ ही इस दिन को मानाने के लिए हर वर्ष एक थीम रखी जाती है। इस थीम के आधार पर ही कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

दोस्तों, यह दिन क्यों विशेष है? यह जानना बेहद जरुरी है। क्योंकि यह टॉपिक सभी की जिंदगी के साथ जुड़ा हुआ है। आप सब ही जानते हैं कि अलर्ट रह कर ही हम अपनी हेल्थ को बेहतर बना सकते है।

वर्ल्ड हेल्थ डे थीम 2023

जैसे की आपको हमने बताया है कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन हर वर्ष वर्ल्ड हेल्थ डे के लिए हर साल एक थीम रख कर उसी आधार पर मनाता है। वहीं इस बार वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम “हेल्थ फॉर ऑल” रखी गयी है।

यह “हेल्थ फॉर ऑल” थीम सोच को दर्शाती है कि स्वास्थ्य एक बुनियादी मानव अधिकार है। जब भी किसी को स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जो भी मदद चाहिए, वो बिना किसी वित्तीय कठिनाइयों के उसको मिलनी चाहिए।

हिस्ट्री ऑफ़ वर्ल्ड हेल्थ डे 

42 4

डब्ल्यूएचओ यानि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की शुरुआत 7 अप्रैल 1950 में हुई और तभी से वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ की ओर से वर्ष 1948 में वर्ल्ड हेल्थ डे को मनाने की शुरुआत हुई है।

वर्ल्ड हेल्थ डे के दिन भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों को भी यह समझाने की कोशिश की जाती है कि अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ सभी की हेल्थ के लिए हमें आगे आकर प्रयास करने चाहिए। जो अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने में सक्षम नहीं है उनकी मदद करने जैसे उद्देश्यों को ध्यान में रखकर इस दिन की शुरुआत की गई है।

40 5

कैसे मानते हैं वर्ल्ड हेल्थ डे को

  • स्कूल, कॉलेजों और कैंपस में छात्रों व सभी को हेल्थ के प्रति शिक्षित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

  • स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन पैनल चर्चा, सेमिनार, अभियान आयोजित करता है।

  • इसी तरह से कुछ एनजीओ स्वास्थ्य के बारे में बात करने के लिए सोशल मीडिया पर लाइव सेशन आयोजित करते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img