Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Meerut News: युवक ने खाया जहर उपचार के दौरान युवक की मौत, लोगों का हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। पत्नी मायके में रहकर पति को इमोशनल तौर पर प्रताड़ित कर रही थी। ससुरालवालों ने उस पर झूठा केस करा दिया था। इसके बाद वो लगातार फंसाने की धमकी देकर परेशान कर रहे थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुद की जान ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहैल गार्डन निवासी (40) जान मोहम्मद अपनी मां, पत्नी, 5 बेटियों, चारों भाईयों और उनके परिवार के साथ रहते थे। जान मोहम्मद बावर्ची का काम करता था जान मोहम्मद के सबसे बड़े भाई का नाम आस मोहम्मद, दूसरे नंबर पर जान मोहम्मद था।

तीसरे नंबर पर मानु और चौथा सबसे छोटा भाई रहीस है।

जान मोहम्मद की शादी 20 साल पहले मुरादनगर के ग्राम जलालाबाद की रहने वाली शहनाज के साथ हुई थी। मृतक की 5 बेटियां हैं। जान मोहम्मद होटलों में खाना बनाने का काम करता था।

मृतक जान मोहम्मद के भाई मानु ने बताया- मेरी भाभी शहनाज ने 3 महीने पहले खुद ही तेजाब पीकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। लेकिन वो जिंदा बच गई थी।

तबसे हमारा भइया ही उनका इलाज करा रहे थे। दस दिन पहले उनके मायके वाले भाभी को लेकर मुरादनगर चले गए। साथ ही तीन बेटियों को भी अपने साथ ले गई थी। वहीं 2 बेटियां भाई के साथ के रह रही थीं।

10 दिन पहले मृतक ससुरालवाले आए भाई को डरा धमकाने लगे। उनसे कहते तुझे जेल में से नहीं निकलने देंगे। 25 साल के लिए जेल करा देंगे। तुम्हारा मकान बिकवा देंगे।

भाई के मन में डर बैठ गया था

उनके ससुरालियों ने पत्नी को डराने, धमकाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए भाई के खिलाफ मुकदमा लिखवा दिया था। आए दिन ससुराल पक्ष भाई को परेशान करता और डराता- धमकाता था।

इस तरह से उन्होंने मेरे भाई के मन में डर बैठा दिया। हम लोगों ने भाई को बहुत समझाया, लेकिन उसके दिल का डर नहीं निकला। डर के कारण ही मेरे भाई ने गुरुवार की सुबह समय करीब 6:00 बजे जहर पी लिया। जैसे ही हम लोगों को पता चला, हम उन्हें सबसे पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां युवक की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरो ने मेडिकल कॉलेज के लिया रेफर कर दिया उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिवार के लोगों ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img