नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रियलिटी शो बिग बॉस 19 में हर दिन नए ट्विस्ट और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन जहां मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच जमकर बहस हुई थी, वहीं अब शो का नया प्रोमो दर्शकों के बीच सनसनी मचा रहा है। बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच जमकर कहासुनी होती नजर आ रही है। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ जाती है। घर के बाकी सदस्य बीच-बचाव करते दिखते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हाथापाई की आई नौबत
बिग बॉस 19 के नए प्रोमो ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है। इसमें बसीर अली सिंगर अमाल मलिक को कैप्टेंसी टास्क के दौरान सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वह अपने प्रतियोगी अभिषेक बजाज का ब्लैकबोर्ड तोड़ने की कोशिश करते हैं। वहीं अभिषेक, बसीर से अपना ब्लैकबोर्ड बचाने की कोशिश करते हैं, जिस कारण अभिषेक बसीर को धक्का दे देते हैं और वह नाराज हो जाते हैं। फिर दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है।
बसीर अली ने अभिषेक को कहा लूजर
इसके अलावा दूसरी ओर बसीर अली, अभिषेक बजाज को लूजर कहते नजर आ रहे हैं। दोनों में हाथापाई बढ़ता देख बिग बॉस के घरवाले उनके बीच की लड़ाई रोकने आते हैं और स्थिति बेकाबू हो जाती है। दोनों एक-दूसरे को दूर रहने की चेतावनी दे रहे हैं।
अमाल मलिक को कप्तानी के दावेदार के रूप में चुना
बिग बॉस 19 के आगामी एपिसोड काफी रोमांचक होने वाले हैं। बिग बॉस के घरवालों ने अभिषेक बजाज और अमाल मलिक को कप्तानी के दावेदार के रूप में चुना। इस प्रोमो के बाद शो के नए एपिसोड के लिए दर्शकों की बेचैनी बढ़ गई है कि आखिर कौन होगा अगला कैप्टन।

