Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

गाड़ी हटाने को कहने पर युवक ने कांस्टेबल को धुन डाला

  • पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर तुरंत ही भेज दिया जेल

जनवाणी संवाददाता |

बिहारीगढ़:  ड्यूटी पर तैनात बुजुर्ग हेड कांस्टेबल के साथ एक युवक ने जमकर मारपीट की। बाद में बिहारीगढ़ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

WhatsApp Image 2022 02 18 at 6.21.03 PM

बताया गया है कि बाबू राम राठौर जिला पंचायत सदस्य हैं। आरोप है कि उनके पुत्र संदीप कुमार अपने स्कार्पियो को बुग्गावाला चौक पर खड़ी कर दी। वहीं, ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल अमरीश कुमार ने जाम लगने के कारण गाड़ी आगे करने को कहा तो संदीप ने गाड़ी को जाम लगाने के उद्देश्य से सड़क के बीचोबीच में खड़ा कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार जब हेड कांस्टेबल द्वारा उसे मना किया गया तो संदीप कुमार ने उतरते ही हेड कांस्टेबल का गिरेबान पकड़ लिया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस कारण बुजुर्ग कांस्टेबल जमीन पर गिर गया और उसकी कमर और हाथ में गंभीर चोट है।

उनके गले पर भी चोट और खरोंचों के निशान पड़ गए और उनसे खून बहने लगा। बिहारीगढ़ पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, और हेड कांस्टेबल को प्राथमिक उपचार व मेडिकल हेतु सहारनपुर भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img