Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

बाइक की साइड लगने की रंजिश में युवक को बांधकर की पिटाई

  • पिटाई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर की गई वायरल

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: गुरुवार को गांव मन्ना माजरा निवासी आजम ने कोतवाली में पहुंचकर एसएसपी सुकीर्ति माधव को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि 11 जून की शाम करीब 4 बजे वह अपनी बाइक से कैराना के बाजार में आया हुआ था। जहां पर उसकी बाइक की साइड बिल्ला निवासी ग्राम मंसूरा थाना झिंझाना की बाइक में लग गई थी। उस दौरान उसने गलती की माफी मांग ली थी।

आजम ने बताया कि 12 जून की रात करीब ढाई बजे उसके मोबाइल नंबर पर गांव जहानपुरा निवासी रफाकत ने फोन कर उससे गांव मंसूरा तक चलने की बात कहीं, लेकिन उसने रात के समय कहीं जाने से मना कर दिया। जिसके बाद दोपहर करीब एक बजे उक्त युवक उसके घर आ गया। जिसके बाद उसने गांव मंसूरा में अपनी रिश्तेदारी में उसके साथ चलने के लिए दबाव बनाया। जिसके बाद वह उसे अपनी बाइक पर गांव मंसूरा में एक खेत पर ले गया।

युवक ने बताया कि वहां पर बिल्ला, सुऐब, सद्दाम व भूरा निवासी ग्राम गोगवान तथा तीन अज्ञात युवक मिले। जिन्होंने उसको दबोच लिया तथा उसे जंगल में दूर ले गए। जहां पर उन्होंने उसके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपियों ने उसकी सोने की चेन व एक विवो कंपनी का मोबाइल लूट लिया।

आरोपियों ने मारपीट करते हुए कहा कि बिल्ला 25 हजार का इनामी बदमाश हैं और उनका गैंग खुलेआम हत्या व लूट करते हैं। पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपियों ने अज्ञात स्थान पर जंगल में उसके हाथ पैर बांधकर मारपीट की तथा शाम 6 बजे उसे पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ा। बताया गया हैं कि आरोपी भूरा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर उसकी मारपीट की तीन वीडियो वायरल कर दी। जिसके बाद उसके परिवार के लोगों ने देखा तथा उससे पूछताछ की। तब उसने अपने परिवार को सारी बात बताई। एसएसपी ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि युवक की तहरीर पर बिल्ला, सुऐब, सद्दाम निवासी ग्राम मंसूरा थाना झिंझाना व भूरा निवासी ग्राम गोगवान तथा तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img