- बहन की शादी के लिए फिक्स डिपॉजिट करने के लिए गया था बैंक
- फिक्स डिपॉजिट के नाम पर इंश्योरेंस पॉलिसी करने का लगाया आरोप
जनवाणी संवाददाता |
भोपा: भोपा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कस्बा भोपा स्थित एक बैंक के कर्मचरियो पर धोखाधड़ी कर फिक्सड डिपॉजिट करने के नाम पर इंश्योरेंस पॉलिसी करने का आरोप लगाया है युवक ने कर्मचारियों पर कार्यवाही व बहन की शादी के लिए जमा किये रुपये वापस ना मिलने की सूरत में आत्महत्या करने की बात कही है|
क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI
भोपा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर माजरा निवासी जॉनी ने विभिन्न बैंको और एक देहरादून की एक इंश्योरेंस कंपनी को भेजे पत्र में बताया कि भोपा स्थित एक बैंक में उसका खाता है वह अपनी बहन की शादी के लिए पैसे इकट्ठे करना चाहता था इसके लिए वह कुछ रुपये लेकर फिक्स्ड डिपॉजिट करने के लिए बैंक में गया था तभी वहां के मैनेजर ने उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से कराई जिसने उससे कहा कि तुम अपने रुपये का फिक्सड डिपॉजिट करा लो जिस पर तुम्हे 20 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा व अगले साल इसका 80 प्रतिशत रुपया निकाल कर अपनी बहन की शादी में खर्च कर लेना|
जब उसने बैंक मैनेजर से इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने भी उस व्यक्ति की बात का समर्थन करते हुए एक फार्म पर हस्ताक्षर करा लिए और उसके रुपये जमा कर लिए 15 फरवरी 2021 को वह अपनी बहन की शादी के लिए पैसे निकालने के लिए बैंक में गया तो उसने देखा कि शादी के लिए जमा किए रूपयो में से लगभग एक लाख रुपये कट गए थे यह देखकर उसके होश उड़ गए जब उसने ब्रांच में मामले की जानकारी थी|
तो उसे पता लगा कि उसका फिक्स डिपाजिट नहीं पॉलिसी की गई थी उसने बताया कि उसने कर्ज लेकर अपनी बहन की शादी कर दी किन्तु उसकी दूसरी बहन की भी शादी होनी है उसने बहन की शादी के जमा कराए रूपये वापिस दिलाने की मांग की है और गलत जानकारी देकर इंश्योरेंश करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए आत्महत्या की बात कही है
परिवार की जिमेदारी का है बोझ काट रहा बैंकों के चक्कर
पीड़ित जॉनी के पिता की लगभग 13 वर्ष पूर्व ब्रेन हेमरेज के कारण मौत हो गई थी परिवार में सबसे बड़ा होने के कारण अपने छोटे भाई बहनों और घर को संभालने की जिम्मेदारी उस पर आ गई थी वह और उसके भाई मेहनत मजदुरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहे है|
बैंक कर्मियों द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी की बात पता चलने पर एक वर्ष से वह बैंकों के चक्कर लगाते लगाते पूरी तरह टूट गया है और रूपये वापस ना मिलने की सूरत में आत्महत्या करने की बात कही है

