Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

हार्ड वेयर की दुकान में चोरी

  • दुकान में लगी एलईडी एवं डीवीआर चुरा ले गए चोर

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: खालसा इंटर कॉलेज के सामने हार्ड वेयर की दुकान में पिछले हिस्से से घुसे चोरों ने गल्ले में रखी पांच हजार की नकदी एवं एलईडी चोरी कर ली। दुकान स्वामी द्वारा चोरी की तहरीर दी गई है।

शुक्रवार की रात चोर खालसा कॉलेज के सामने साजिद की दुकान में पिछले हिस्से से घुस आये तथा दुकान में लगी एलईडी, डीवीआर तथा गल्ले में रखी पांच हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरी को अंजाम देते समय चोर चोट लगने से घायल भी हो गया।

मौके पर काफी मात्रा में खून पड़ा मिला। चोरी की सूचना पर सीओ शुभ सुचित तथा प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वर्मा मौके पर पहुंच गए तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया। दुकान स्वामी साजिद की ओर से तहरीर दी गई है।

पूरी जानकारी के लिए पढ़े
जनवाणी, अभिकर्ता पंडित जी 9759259084

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img