Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

मकान का ताला तोड़कर घर से लाखों की चोरी

जनवाणी ब्यूरो |

मोदीपुरम: मेरठ जिले के मोदीपुरम में दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी के मकान नंबर 78 में गुरुकुल डोरली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर आर के सिंह के घर चोरी की खबर सामने आ रही है। दरअसल, आर के सिंह अपनी पत्नी डॉक्टर संगीता सिंह और अपने बेटे आदित्य और पुत्र वधू आकांक्षा के साथ रहते है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरके सिंह और पत्नी संगीता सिंह के नीचे कमरे में सोए हुए थे। उसी दौरान चोरों ने उनकी ऊपरी मंजिल में सभी कमरों ओर आलमारियों का ताला तोड़कर 42 तोला सोना और 500 ग्राम चांदी व अन्य सामान चोरी करके ले गए।

45 6

उधर, जब सुबह डॉ आर के सिंह और उनकी पत्नी उठी तो उन्होंने देखा ऊपर के कमरों और अलमारियों के ताले भी टूटे पड़े है, और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है उन्होंने इसकी सूचना तुरंत थाना पल्लवपुरम पुलिस को दी सूचना पाकर पल्लवपुरम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटी कैमरे को खंगाल रही है।

उधर इन्स्पेक्टर पल्लवपुरम राजपाल का कहना है चोरी तो हुई है, लेकिन इतनी बड़ी नहीं है और मामले की जांच की जा रही है वहीं पुलिस ने देर रात एक संदिग्ध साइकिल सवार मोदीपुरम निवासी व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। इस संबंध में उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि जल्दी इस चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img