Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

सोने के आभूषणों समेत लाखों की चोरी

जनवाणी संवाददाता|

मुजफ्फरनगर: चोरों ने दीवार फांदकर एक घर में रखे लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी कर लिये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने तथा चोरी गया सामान वनकदी वापिस दिलाये जाने की मांग की है।

सिखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी प्रवीण पुत्र किरण सिंह ने पुलिसको तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक कमरे में सोया हुआ था। रात्रि में किसी समय चोर उसके मकान की दीवार फांदकर घर में घुस आये और दूसरे कमरे में रखी अलमारी को खंगाला और उसमें रखे एक लाख पच्चीस हजार रूपये व एक सोने की चैन, दो कंगन व दो जोड़ी कुण्डल चोरी कर ले गये।

प्रवीण व उसका परिवार जब सुबह उठा, तो कमरे की हालत देखकर उनके होश उड़ गये। घटना की जानकारी सिखेड़ा पुलिस कोदी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना किया। इस मामले में प्रवीण ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिसको तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img