Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

शादी में गये परिवार के घर को चोरो ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी

जनवाणी संवाददाता |

बढ़ापुर: पुलिस चोरो के सामने नतमस्तक नजर आ रही है। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोर एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम दे रही है और पुलिस मूकदर्शक बनी देख रही है। ताजा मामला नगर से सटे पक्कातालाब है जहां पर चोरो ने एक घर को निशाना बना कर हजारों रुपये की नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मकान स्वामी की औऱ से पुलिस को तहरीर दी दी गई है।

नगर से सटे मोहल्ला पक्कातालाब निवासी बेवा शबीला शुक्रवार को अपने एक रिश्तेदार के यहाँ शादी समारोह में नजीबाबाद गई हुई थी। जिसके चलते हुए घर पर कोई नही था। शुक्रवार को देर रात्री अज्ञात चोरों द्वारा शबीला के मकान को निशाना बनाया गया।

शनिवार को देर शाम शबीला के घर वापस आने पर घर मे चोरी होने की बात पता चली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जाता है कि अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी के आभूषण सहित दस हजार की नकदी व अन्य सामान सहित लगभग दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। मकान स्वामी शबीला द्वारा थाना बढ़ापुर में तहरीर दी दी गई है।

गौरतलब है कि अज्ञात चोरों के सामने बढ़ापुर पुलिस बौनी साबित हो रही है। बीते एक सप्ताह में अज्ञात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए आधा दर्जन चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है औऱ बढ़ापुर पुलिस अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नही कर पाई है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से कस्बेवासी सकते है जिसके चलते हुए पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img