- तेंदुआ के हमले से एक जनजाति किशोर की मौत
जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: नेपाल बॉर्डर से सटा गांव विशुनपुर कोडर निवासी मोहन थारू का 12 वर्षीय पुत्र गुरुवार रात्रि 8 बजे अपने चाचा के घर खाना खाने निकला था, 1 घंटे बाद परिजनों को किसी ने सूचना दिया , टार्च और चप्पल बाग के पास पड़ा है , आगे खेत के पास अमन का शव खून से लथपथ पड़ा है,गले और शरीर पर घाव का निशान भी है, घटना की सूचना रात्रि में ही आग की तरह फैल गई, बलरामपुर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना रात्रि में ही घटना स्थल पर पहुंच गए, टार्च से देखने पर मालूम हुआ कि किसी जानवर ने हमला किया है, आस पास के ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव जंगल से सटा है,और तेंदुआ ने ही हमला किया होगा, क्योंकि कुछ माह पहले भी तेंदुआ के हमले से एक बच्ची की जान चली गई थी, मृतक की बड़ी बहन ने बताया,रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर उसके पिता रहते है। भाभर रेंज के रेंजर कोटेश त्यागी ने बताया कि किसी जानवर का पद चिन्ह नहीं मिला है ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराया जा रहा है उसके बाद कुछ कहा जा सकता है तेंदुआ के हमले से आस पास के ग्रामीण दहशत में है।

