- अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की राजकीय महिला स्रातकोत्तर महविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर्महाविद्यालय स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने किया। शुक्रवार को राजकीय महिला स्रातकोत्तर महविद्यालय दो दिवसीय अंतर्महाविद्यालय स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने शूटर दादी को पौधा भेंट कर स्वागत किया।
इसके उपरांत शूटिंग रेंज पर मुख्य अतिथि व अध्यक्षा शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने द्वारा फीता काट कर उद्घाटन कियाा। मुख्य अतिथि प्रकाशी तोमर ने कहा कि व्यक्ति के सीखने की कोई उम्र नहीं होती। व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में चाहे खेल हो या पढ़ाई कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। अध्यक्षा प्राचार्या प्रोफेसर प्रमोद कुमारी ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए व ऐसे सुयोग्य अतिथियों के आने से हम अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि हमारा महविद्यालय पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी नित नये प्रतिमान बना रहा है।
प्रतियोगिता के दौरान दो दिनों में आठ स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10 मीटर एयर रायफल , 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल व 50 मीटर राइफल 3 पाइंट प्रतियोगिता महिला व पुरुष वर्गों में आयोजित की जाएगी। अंतमहावविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में लगभग 15 महविद्यालयों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय से प्रेक्षक के रूप में डा़ सहदेव मान, डा़ धीरेंद्र आदि उपस्थित रहे। शूटिंग कोच कुलदीप तोमर, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज व शूटिंग कोच अप्सरा, विपिन बालियान, विवेक आत्रेय, विपिन दांगी ने निर्णायक भूमिका का निर्वहन किया।

